Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Sun, Apr 6, 2025 🕒 10:02 PM

बुरुडीह डैम को बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप विकसित करना प्राथमिकता : सीएम

बुरुडीह डैम को बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप विकसित करना प्राथमिकता : सीएम

Share this:

मुख्यमंत्री ने पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित बुरुडीह डैम का किया अवलोकन, बुरुडीह आरक्षित वन (घाटशिला वन प्रक्षेत्र) में आगमन पर मुख्यमंत्री का किया गया पारम्परिक स्वागत एवं अभिनंदन

Ranchi news : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित बुरुडीह डैम का अवलोकन किया। उन्होंने अवलोकन के क्रम में बुरुडीह डैम को राष्ट्रीय स्तर पर एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने को लेकर अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिये। मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार राज्य के कई नये पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रकृतिक सुन्दरता के दृष्टिकोण से एक बहुत ही आकर्षक राज्य है। यहां पर्यटन की प्रबल सम्भावनाएं हैं। यही कारण है कि हमारी सरकार राज्य में चिह्नित कई धार्मिक, आध्यात्मिक स्थलों सहित पहाड़, डैम, फॉल आदि आकर्षक जगहों को विकसित करने के उद्देश्य से कार्य योजना बना रही है।

ये भी पढ़े:राज्य को संवारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : चम्पाई

बुरुडीह डैम का पानी आस-पास क्षेत्र के किसान वर्ग को उपलब्ध करायेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आनादोलन के समय से ही व्यक्तिगत रूप से मैं जंगल से घिरे हुए इस ऐतिहासिक बुरुडीह डैम की खूबसूरती से परिचित हूं। इस डैम का सर्वांगीण विकास हो, यह पहले से ही मेरे मन में था। इस डैम का पानी बुरुडीह आस-पास क्षेत्र के किसान वर्ग को मिले, इसी उद्देश्य से हमारी सरकार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर सेक्टर में विकास की एक लम्बी लकीर खींचने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

IMG 20240623 WA0003 1

बुरुडीह डैम में पर्यटन को बढ़ावा देनेवालीं सभी मूलभूत व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुरुडीह डैम का सौंदर्यीकरण कार्य सहित राष्ट्रीय स्तरीय पर्यटन के सभी जरूरी व्यवस्थाओं को एक निश्चित समय सीमा के अंदर पूरा करना सुनिश्चित यह राज्य सरकार का लक्ष्य है। यहां गेस्ट हाउस, खेल मैदान, पार्क निर्माण इत्यादि सभी कार्य प्राथमिकता के तौर पर किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से लोग इस पर्यटन स्थल में आकर यहां की खूबसूरती का आनन्द ले सकें, इस निमित्त डैम को कनेक्ट करनेवाली सड़क सहित बिजली, पानी और पर्यटकों के ठहरने की पूरी सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुरुडीह डैम को विकसित कर घाटशिला क्षेत्र को एक नयी पहचान देनी है। मौके पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया तथा पेड़ों में रक्षासूत्र बांध कर वृक्ष को संरक्षित करने का संदेश भी दिया।

अधिकारियों को दिये निर्देश

मुख्यमंत्री ने अवलोकन के दौरान अधिकारियों से राज्य सरकार द्वारा बुरुडीह डैम में किये जानेवाले कार्य योजना की विस्तृत जानकारी ली। मौके पर मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग, वन विभाग और पूर्वी सिंहभूम जिला के अधिकारियों को बेहतर तालमेल और समन्वय बना कर बुरुडीह डैम के विकास कार्य को निश्चित समय सीमा के अंतर्गत मूर्त रूप देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर किशोर कौशल सहित सम्बन्धित विभाग के वरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

IMG 20240623 WA0002 1

Share this:

Latest Updates