होम

वीडियो

वेब स्टोरी

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ की कार्यकारिणी गठित, आनंद किशोर अध्यक्ष और बलजीत सिंह महासचिव बने

IMG 20240908 WA0026

Share this:

Ranchi news : सिमलिया रांची स्थित एल.एम.टी. कॉन्टिनेंटल में रविवार को झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के द्वारा ‘राज्य कार्यकारिणी बैठक -सह- संवाद कार्यक्रम’ प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राज्य कार्यकारिणी और जिला कमेटियों के सभी पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान नई कार्यकारिणी समिति का गठन भी किया गया। कार्यकारिणी की बैठक में आनंद किशोर साहू को फिर से प्रदेश अध्यक्ष और बलजीत कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव चुन लिया गया। 

IMG 20240908 WA0027

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है 

प्रदेश अध्यक्ष : आनंद किशोर साहू 

प्रदेश महासचिव :  बलजीत कुमार सिंह 

प्रदेश कोषाध्यक्ष : ज्ञानचंद साहू 

प्रदेश संयोजक : मंगल सिंह बेसरा 

प्रदेश मुख्य प्रवक्ता : दिनेश कुमार शुक्ला 

प्रदेश समन्वयक : सुमित कुमार नंद 

प्रदेश मुख्य सलाहकार : सोमनाथ पति 

प्रदेश प्रवक्ता :  बजरंग प्रसाद साहू 

प्रदेश मीडिया प्रभारी :  लाल रंजीत कुमार 

प्रदेश उपाध्यक्ष : मनोज मेहता (पलामू प्रमंडल) 

प्रदेश उपाध्यक्ष : बृजमोहन यादव (संथाल परगना) 

प्रदेश उपाध्यक्ष : ताज मोहम्मद (दक्षिणी छोटानागपुर) 

प्रदेश उपाध्यक्ष : विजय कुमार सिंह कोल्हान प्रमंडल 

प्रदेश संगठन मंत्री : अभिमन्यु कुमार 

प्रदेश उप संगठन मंत्री : जगत मणि वैद्य 

प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष : मोहम्मद कयूमुद्दीन 

प्रदेश संयुक्त सचिव : ब्रजेश कुमार और स्कंद कुमार 

प्रदेश संगठन सचिव : राकेश रंजन पिंकू पलामू प्रमंडल, अशोक कुमार साहू दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल, कुंदन मंडल संथाल परगना प्रमंडल, जयनंदन सिंह मुंडा कोल्हान प्रमंडल। सिंह कुंडा कोल्हान प्रमंडल। 

प्रदेश आईटी सेल प्रभारी :  रविशंकर शुक्ला 

प्रदेश महिला प्रकोष्ठ : दिव्या सिंह 

प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी : ओलिव टोप्पो 

राज्य कार्यकारिणी सदस्य : राकेश कुमार सिंह, जिउरा उरांव, मनीषा एक्का, बीनू विनीता, सुनील नायक और प्रभात कुमार।

IMG 20240908 WA0028

 बैठक में लिए गए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय 

1. सांगठनिक मजबूती के उद्देश्य से राज्य कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों के जिम्मेदारियों में आंशिक परिवर्तन करते हुए सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया।

2. जिलों द्वारा प्रस्तावित नई कमेटी गठन और पुरानी कमेटी के पुनर्गठन पर राज्य कार्यकारिणी द्वारा संस्तुति प्रदान की गई।

3. संगठन के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों के लिए SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन जारी किया गया।

4. अंतर जिला स्थानांतरण, विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति, MACP एवं विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए रणनीति तय किया गया।

5. शिक्षकों के सृजनशीलता को मंच देने के उद्देश्य से संघ की ओर से शीघ्र ही वार्षिक पत्रिका प्रकाशित करने पर सहमति बनी। इसके लिए शीघ्र समिति का गठन किया जाएगा।

IMG 20240908 WA0025

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी

उक्त बैठक को संबंधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू ने कहा कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है परंतु शिक्षकों के समस्याओं का त्वरित समाधान करना विभाग का कार्य है। संगठन शिक्षकों के समस्याओं के समाधान, गरिमा और स्वायत्तता सुनिश्चित करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। 

IMG 20240908 WA0024

समस्याओं को समाधान करना ही संघ का लक्ष्य : सिंह 

प्रदेश महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने कहा कि अब संगठन अंतर जिला स्थानांतरण, प्रोन्नति में सभी शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता, MACP एवं अन्य सभी समस्याओं पर रणनीतिक और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करते हुए इसका समाधान का प्रयास किया जाएगा। शिक्षकों को की समस्याओं को समाधान करना ही संघ का लक्ष्य है। 

IMG 20240908 WA0023

बैठक में इन वक्ताओं ने अपनी बात रखी

मो० क्यामुद्दीन – वरीय उपाध्यक्ष 

दिनेश कुमार शुक्ल – मुख्य सलाहकार 

ब्रजमोहन यादव – प्रदेश संयोजक 

सुमित कुमार नंद – प्रमंडलीय अध्यक्ष 

ज्ञानचंद साहू – कोषाध्यक्ष

अभिमन्यु सिंह – प्रदेश संगठन मंत्री 

सोमनाथ पति – विशेष सलाहकार 

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों में से मनोज मेहता, कुंदन मंडल, अरुण विशाल प्रताप देव हीरा यादव के साथ – साथ सभी जिला अध्यक्ष और सचिव ने भी बैठक को संबोधित किया। मंच का संचालन लाल रंजीत नाथ शाहदेव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संघ के रांची जिला अध्यक्ष शंकर लकड़ा ने किया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates