Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Mon, Mar 31, 2025 🕒 12:40 PM

अब झारखंड के गढ़वा में एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, मामला…

अब झारखंड के गढ़वा में एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, मामला…

Share this:

Jharkhand News  : झारखंड की उप राजधानी दुमका में एक नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने का मामला अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। इस बीच 10 सितंबर को गढ़वा में एक युवक को जलाने की घटना सामने आई है। पीड़ित दो लोगों के बीच का झगड़ा सुलझाने पहुंचा था। इतने में आरोपी ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव है।

बुरी तरह झुलस गया है युवक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला गढ़वा जिले के वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव का है। यहां एक मुस्लिम युवक ने दीपक सोनी पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़ित दीपक सोनी इस घटना में बुरी तरह झुलस गया है। युवक का सिर और चेहरा जल गया है। उसे इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना पर प्रभारी योगेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।

आरोपी की तलाश में पुलिस

घटना के बाद किसी तरह आसपास के लोगों ने उसे बचाया और इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टर्स ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। फिलहाल, मामले को लेकर FIR दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस घायल के बयान के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share this:

Latest Updates