Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Wed, Apr 2, 2025 🕒 5:15 AM

Kantatoli Overbridge : रांची में आज रात 10 से सुबह 6 बजे तक नहीं चलेंगे वाहन, कांटाटोली फ्लाईओवर…

Kantatoli Overbridge : रांची में आज रात 10 से सुबह 6 बजे तक नहीं चलेंगे वाहन, कांटाटोली फ्लाईओवर…

Share this:

Jharkhand Update News, Ranchi, Kantatoli Fly Overbridge, No Vehicle Will Run In Given Time  : 23 जून से झारखंड की राजधानी रांची में कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण को लेकर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी तरह  के वाहन नहीं चलेंगे। यह व्यवस्था लॉन्चिंग कार्य खत्म होने तक जारी रहेगा। फ्लाईओवर निर्माण में लगी कंपनी से प्राप्त आवेदन के आधार पर यह निर्णय लिया गया। कोकर के शांति नगर से काम शुरू होगा। कांटाटोली चौक के पास रहने वाले लोगों के लिए इसमें छूट मिलेगी। दुर्गा सोरेन चौक से खादगढ़ा बस स्टैंड के निकास द्वार से प्रवेश करने की छूट मिलेगी। इस संबंध में ट्रैफिक एसपी कार्यालय से सूचना जारी कर दी गई है। इस दौरान खेलगांव से कांटाटोली आवागमन करने वाले सभी वाहन खेलगांव-टाटीसिल्वे-दुर्गा सोरेन चौक-नामकुम होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।

इस रूट से चलेंगे वाहन

दुर्गा सोरेन चौक से कांटाटोली होकर आवागमन करने वाले सभी वाहन टाटीसिल्वे-खेलगांव होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। इसके अलावा दुर्गा सोरेन चौक से खादगढ़ा बस स्टैंड तक आने-जाने वाले बसों को सिर्फ खादगढ़ा बस स्टैंड के निकास द्वार से प्रवेश करने की छूट दी गयी है।

Share this:

Latest Updates