Dhanbad top news, Dhanbad jail, shooter Aman Singh, Jharkhand top news, big news, Jharkhand latest Hindi news : कुख्यात शूटर अमन सिंह मारा गया। वह धनबाद जेल में बंद था। रविवार को जेल में बंद कैदियों के दो गुटों के बीच खूनी भिड़ंत हुई। इसी भिड़ंत में उसे गोली मारी गयी। वह मौत की नींद सुला दिया गया। वह नीरज सिंह हत्या मामले में जेल में बंद था। घटना के पश्चात पुलिस को स्थिति सम्भालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान दो पुलिस के जवानों के भी घायल होने की सूचना है। इस बात की जानकारी मिलते ही धनबाद डीसी, एसएसपी समेत तमाम आलाधिकारी कारामंडल पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कैदियों में भिड़ंत कैसे हुई, यह रहस्य बना हुआ है।

धनबाद कारा में कैदियों के दो गुटों में हुई थी खूनी भिड़ंत, मारी गयीं तीन गोलियां
अमन सिंह नीरज हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक था। उसे जेल के अंदर तीन गोली मारी गयी।
जेल में रहने के दौरान ही अमन सिंह जिले के व्यवसायियों, उद्योगपतियों एवं अन्य कारोबारियों से कथित रंगदारी की मांग को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहा है। हालांकि, आरोपी अमन सिंह को सजा दिलाने में धनबाद पुलिस एक बार फिर नाकाम रही थी। धनबाद पुलिस अमन सिंह के खिलाफ लगाये गये आरोपों को अदालत में प्रमाणित करने में फिर सफल नहीं हो सकी थी, जिस वजह से कोर्ट ने उसे रिहा कर दिया।
दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल, स्थिति सम्भालने में पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
बता दें कि इससे पूर्व भी पुलिस कई मामलों में अमन सिंह के खिलाफ कोई ठोस सबूत अदालत में प्रस्तुत नहीं कर सकी, जिससे अमन सिंह कई मामलों में बाइज्जत रिहा हो गया।
शनिवार को रंगदारी के एक अन्य मामले में अदालत ने अमन सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी करने का आदेश दिया। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शिवम चौरसिया की अदालत ने अमन सिंह को रिहा करने का आदेश दिया है। अमन सिंह फिलहाल पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या एवं आपराधिक मामलों में जेल में बंद था।

जेल से रंगदारी के अलावा सुपारी किलिंग कराता था
धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने मिर्जापुर जेल के बाहर से मई, 2021 में अमन सिंह को गिरफ्तार कर धनबाद पुलिस को सुपुर्द किया था। मगर, पुलिस शायद यह नहीं जानती थी कि यही अमन सिंह आनेवाले समय में धनबाद में आतंक का पर्याय बन जायेगा। अमन गैंग सिर्फ धनबाद व बोकारो के व्यापारियों से रंगदारी ही नहीं वसूल रहा है, बल्कि सुपारी लेकर लोगों की हत्याएं भी कर रहा था। अमन सिंह गैंग ने गुजरात वालसाड के बीजेपी नेता शैलेश पटेल की हत्या भी कराय थी। सुपारी लेकर उसके गैंग के आजमगढ़ निवासी वैभव यादव व अयोध्या निवासी आशीष उर्फ सत्यम ने दो और शूटरों के साथ मिल कर शैलेश पटेल को छलनी कर दिया था। वहीं, आसनसोल के बीजेपी नेता राजू झा की हत्या भी अमन गैंग ने ही करायी थी। दोनों मामले में अमन गैंग ने सुपारी किलिंग की। इसके अलावा, बरवाअड्डा कुर्मीडीह निवासी राजकुमार साव की हत्या भी एक सुपारी किलिंग थी।
रंगदारी मामले में बरी हो चुका था अमन सिंह
धनबाद के बैंक मोड़ थाना में पदस्थापित रहे दो सिपाहियों की गवाही नहीं देने के कारण धमकी और रंगदारी मामले में आरोपी कोयलांचल का गैंगस्टर अमन सिंह, उत्तर प्रदेश का उसका सहयोगी अभिनव प्रताप सिंह, सुनील निषाद व रवि ठाकुर को साक्ष्य के अभाव में धनबाद की निचली अदालत ने पिछले दिनों बरी कर दिया था।

राजेश गुप्ता पर भी गोली चलाने का लगा था आरोप
हाल के दिनों में गोविंदपुर थाना व तेतुलमारी थाना में गोली चालन की घटना समेत कतरास थाना में राजेश गुप्ता पर भी गोली चलवाने का आरोप अमन सिंह गैंग पर था। मिट्टू सिंह उर्फ राजेश सिंह से रंगदारी की मांग करने के साथ ही सिटी फ्यूल पेट्रोल पंप पर गोली चलवाने जैसी घटना को अंजाम दिलवाया था। अभिनव सिंह जो भी काम करता, वह अमन सिंह के इशारे पर कर रहा है।