होम

वीडियो

वेब स्टोरी

अब तीखी तपिश से मिलेगी राहत, झारखंड में कल से शुरू होगी प्री मानसून बारिश…

IMG 20240609 WA0003

Share this:

Ranchi news, Ranchi update, Ranchi weather report, Jharkhand weather update, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : तीखी तपिश ने झारखंड के लोगों को बेहाल कर दिया है। अब शायद मानसून की कृपा होने वाली है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से यह बताया गया है कि अल से यानी 10 जून से प्री मानसून बारिश शुरू हो सकती है। यह भी सुखद बात है कि पिछले वर्ष की तुलना में वर्षा की बौछार अधिक होगी और आंकड़ा 1200 मिमी के पार पहुंचेगा।

15 जून को आएगा मानसून

इस वर्ष मॉनसून पिछले वर्ष की तुलना में तीन दिनों पहले संथाल परगना के रास्ते झारखंड में 15 जून तक प्रवेश करेगा। जबकि 9 और 10 जून से राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में प्री-मॉनसून वर्षा की बौछार होगी। केंद्र के पूर्वानुमान की माने तो मॉनसून केरल में प्रवेश कर पूर्वोतर भारत की ओर लगातार बढ़ रहा है। बताया गया कि बंगाल की खाड़ी के रास्ते मॉनसून केरल होते हुए देश के तटीय क्षेत्रों में प्रवेश करता है।

कहीं-कहीं हीट वेव भी संभव

हालांकि 9, 10, 11 और 12 जून को राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के साथ साथ उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के अलावे दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं कहीं हीटवेव की स्थिति देखने को मिलेगी।

यहां वज्रपात की है संभावना

12 जून को उत्तर पूर्वी क्षेत्र देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची व आसपास के जिलों में 13 और 14 जून को आंशिक बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट की माने तो राज्य के 18 जिलों में एक बार फिर तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी की मार सहनी पड़ रही है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जिलों का तापमान

पलामू – अधिकतम 44.6 डिग्री सेल्सियस

डाल्टेनगंज – 44.3 डिग्री सेल्सियस

जमशेदपुर – 41.1 डिग्री सेल्सियस

गिरिडीह – 41.9 डिग्री सेल्सियस

सरायकेला खरसावां – 42 डिग्री सेल्सियस

चतरा – 41.6 डिग्री सेल्सियस

रामगढ़ – 41.9 डिग्री सेल्सियस

बोकारो – 41.6 डिग्री सेल्सियस

पश्चिमी सिंहभूम – 40.6 डिग्री सेल्सियस

गढ़वा – 44.5 डिग्री सेल्सियस

गुमला – 41.2 डिग्री सेल्सियस

लातेहार – 41.4 डिग्री सेल्सियस

Share this:




Related Updates


Latest Updates