Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Protest : आदिवासी संगठनों ने घेर लिया भाजपा कार्यालय, जानिए कारण…

Protest : आदिवासी संगठनों ने घेर लिया भाजपा कार्यालय, जानिए कारण…

Share this:

Jharkhand Update News, Ranchi, ST Organizations Protested UCC : विभिन्न आदिवासी संगठनों ने शनिवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड एवं मध्यप्रदेश में आदिवासी पुरुष पर पेशाब करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के रांची स्थित कार्यालय का घेराव किया। घेराव के दौरान पुलिस प्रशासन ने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। 

एक सौ से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक सभी आंदोलनकारियों को अरगोड़ा थाना लाया गया। घेराव के लिए निकले एक सौ से अधिक आदिवासी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। आज के घेराव में सरना समिति के अजय तिर्की, आदिवासी जन परिषद के प्रेम शाही मुंडा, लक्ष्मीनारायण मुंडा, विजय शंकर नायक, डब्लू मुंडा कांके रोड सरना समिति अल्विन लकडा आदिवासी सेना विकास तिर्की, कुमुदिनी तिर्की, अभय भुट, कुंवर प्रकाश मुंडा,कुंदरसी मुंडा, रूपचंद केवट,रंजीत टोप्पो, प्रकाशहंस नवनीत उरांव,एम आर मांझी आदि शामिल हुए।

छीना जा रहा संवैधानिक अधिकार

घेराव के दौरान केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि यूसीसी का विरोध हर हाल में होगा। हमलोग इसका विरोध हर समय करेंगे। क्योंकि इससे हमारा संविधानिक अधिकार छीना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासियों पर पेशाब किया जा रहा है। इस संदर्भ में आने वाला चुनाव में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने अपनी बातचीत के दौरान दोषी को अभिलंब फांसी देने की मांग की।

लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा

आदिवासी जन परिषद के प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या कर रही है। यूनिफॉर्म सिविल कोड लाकर आदिवासियों को उसके संविधानिक अधिकार जैसे पांचवी अनुसूची, छठी अनुसूचित,समता जजमेंट, ट्राईबल सब प्लान, पेसा कानून और झारखंड राज्य के सीएनटी /एसपीटी एक्ट कानून सहित अपनी रूढ़िवादी परंपरा पर क्षति करना चाहती है। इसको आदिवासी जन परिषद बर्दाश्त नहीं करेगी। आने वाला समय में जनता के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी का पोल खोलेगी। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मीनारायण मुंडा ने कहा कि यह बीजेपी और आरएसएस का प्रमुख एजेंडा है। एजेंडा को आदिवासी समाज को समझना होगा नहीं तो गुलामी करने के लिए तैयार रहें।

Share this:

Latest Updates