Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Sun, Apr 6, 2025 🕒 10:02 PM

Big breking : मोतिहारी में डकैती का प्रयास, जानलेवा हमले में तीन घायल, एक धराया

Big breking : मोतिहारी में डकैती का प्रयास, जानलेवा हमले में तीन घायल, एक धराया

Share this:

Md. Asif, sugauli news (Motihari): नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सरगम सिनेमा रोड में ओमप्रकाश वर्णवाल के घर सोमवार की बीती रात करीब 2:00 बजे डकैती का प्रयास किया गया। परिजनों ने विरोध किया, तो डकैतों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में ओमप्रकाश वर्णवाल, अन्नी वर्णवाल और लखन वर्णवाल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज रहमानिया अस्पताल, मोतिहारी में चल रहा है।हमलावरों ने सभी पर चाकू से हमला किया। परिवार के एक सदस्य द्वारा एक हमलावर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने उसे थाने को सुपुर्द कर दिया। पुलिस पकड़े गए अभियुक्त से बाकी साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। ओम प्रकाश वर्णवाल की पुत्री शिब्बू ने बताया कि घर के बाहर पीछे की दीवार पर बाहर से बांस रखकर सभी लोग उपर चढ़कर खिड़की के सहारे घर के अंदर प्रवेश किया। घटना को अंजाम देने में कुल सात लोग थे। जिसमें एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया पकडाया हुआ एक हमलावर पहाड़पुर बरपुरवां निवासी अकबर अली का पुत्र शाहीद आलम है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर हमलावर को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

IMG 20240730 WA0012

Share this:

Latest Updates