होम

वीडियो

वेब स्टोरी

भगवती के जयकारों से गूंजा जागृत मंदिर चिरागोड़ा

IMG 20240707 WA0006

Share this:

1501 महिलाओं ने मंगल कलश लेकर किया नगर भ्रमण, नव दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा रूद्र चण्डी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ 

Dhanbad news : जागृत मंदिर चीरागोड़ा में नव दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र चण्डी महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को पुण्य तिथि व पुण्य योग में शुरू हुआ। मंदिर प्रांगण में सुबह छह बजे यज्ञ आचार्य सुबोध पांडे के नेतृत्व में आचार्य धर्मेंद्र पांडे,सुनील पांडे, अखिलेश पांडे,गणेश शास्त्री, रतन पांडे,सौरभ दुबे, विक्की मिश्रा, लवकुश पांडे,सत्यानंद पांडे,ऋषभ कुमार,सुमन पांडे, श्रीकांत पांडे, नीतीश पांडे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर किया गया। जिसके बाद महिलाएं सर पर मंगल कलश लेकर नगर भ्रमण को निकली। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में माता रानी के जयकारे से पूरा माहौल गूंजायमान हो रहा था। 

IMG 20240707 WA0003 1

ये भी पढ़े:संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 

धनबाद भाजपा विधायक राज सिन्हा भी अपने समर्थकों के साथ कलश यात्रा में शामिल हुए

धनबाद भाजपा विधायक राज सिन्हा भी अपने समर्थकों के साथ कलश यात्रा में शामिल हुए। यात्रा मंदिर से निकलकर लोको टैंक पहुंची। जहां से जल लेकर हीरापुर पार्क मार्केट होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। नगर भ्रमण मे महिलाओं के साथ काफी संख्या मे श्रद्धालू माता की जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।तपती धूप व उमेश भरी गर्मी में कलश लेकर चल रही महिलाओं की सेवा के लिए कई जगहों पर समिति द्वारा शीतल पेयजल का भी प्रबंध किया गया था।कलश यात्रा के मंदिर परिसर पहुचने के बाद वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा  वैदिक मंत्रोच्चार शुरू हुआ। आचार्य सुबोध पांडे के द्वारा सर्वप्रथम पंचांग पूजन,ततपश्चात अग्नि स्थापन,मंडप प्रवेश कराया गया।इस बाबत जानकारी देते हुए आचार्य श्री पांडे ने बताया कि 8 जुलाई को पुण्यतिथि व पुण्य योग में सुबह 6:00 बजे से यज्ञ मंडप में वेदी पूजन ,मंडप पूजन, कुंड पूजन होगा।वाराणसी से आए विद्वानों के द्वारा रूद्र व चण्डी पाठ का प्रारंभ होगा।संध्यामें आरती होगी।

IMG 20240707 WA0005

15 जुलाई को दोपहर 3:40 प्राण प्रतिष्ठा

जगत जननी जगदंबा,शंकर भगवान, राम दरबार,राधा,कृष्ण , बजरंग बली, शिव लिंग, शीतला माता की प्रतिमा में 15 जुलाई को पूर्वाहन 3:40 बजे प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। नवदिवसीय यज्ञ के आयोजन में वरिष्ठ अधिवक्ता अयोध्या प्रसाद (मुनमुन बाबू) अमरेंद्र कुमार सहाय, मनोज मालाकार,संतोष मिश्रा,अमितेश सहाय, विजय तिवारी,अरूण दूबे,कुणाल सिंह, मनोरंजन कुमार दुबे, राजेश कुमार सिन्हा, कुमार अरविन्द,रविन्द्र कुमार,प्रशांत सिन्हा, बिल्लू कुमार गुप्ता,अनुप कुमार सहाय,अजय कुमार भट्ट,अक्षत सिन्हा,नितिश,राजमनी देवी समेत समिति के सभी सदस्य का सराहनीय योगदान रहा।

IMG 20240707 WA0004

Share this:




Related Updates


Latest Updates