होम

वीडियो

वेब स्टोरी

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एहसान अहमद खान ने चुनाव लड़ने के लिए झरिया सीट से की दावेदारी 

IMG 20240828 WA0000 1

Share this:

Dhanbad news : झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इस क्रम में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एहसान अहमद खान ने झरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। इस बाबत खान ने धनबाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को पत्र और अपना आवेदन सौंप दिया है। एहसान खान की दावेदारी धनबाद जिले में चर्चा का विषय बन गई है। अब तक झरिया विधानसभा क्षेत्र से मुख्तार खान, भगत सिंह और कालीचरण यादव ने अपनी दावेदारी पेश की है। वैसे झरिया विधानसभा क्षेत्र पर कांग्रेस का कब्जा है। यहां से कांग्रेस के टिकट पर पूर्णिमा नीरज सिंह ने पिछला चुनाव जीता था। अब देखना यह है कि कांग्रेस नेतृत्व नए दावेदारों पर विचार करेगा या सिटिंग एमएलए को ही प्रत्याशी बनाएगा। 

IMG 20240828 WA0003 1

नए दावेदारों में एहसान अहमद खान की राष्ट्रीय पहचान

IMG 20240828 WA0001 1

आपको बता दें कि झरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की जिन कांग्रेसजनों ने दावेदारी पेश की है, उसमें एहसान अहमद खान की पार्टी में राष्ट्रीय पहचान है। वह उसे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। वह पिछले 13 वर्षों से पार्टी संगठन के लिए अब तक 16 राज्यों में काम कर चुके हैं। उनके कला कौशल से राष्ट्रीय नेतृत्व भली-भांति परिचित है। ऐसे में उनको लाभ मिल सकता है। कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व एहसान अहमद खान को एक बेहतर संगठनकर्ता के रूप में जानता है। कई राज्यों में वह पार्टी संगठन को खड़ा करने में अपना योगदान दे चुके हैं।

आधे से अधिक विधायकों का टिकट कट सकता है

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी आधे से अधिक सिटिंग विधायकों का टिकट काट सकती है। अगर ऐसा कुछ हुआ तो इसका भरपूर लाभ एहसान अहमद खान को मिल सकता है। पार्टी का फोकस इस बार कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं पर है। झारखंड में वैसे भी दल बदल होते रहता है। इसलिए कांग्रेस यह चाहती है कि उसके विधायक किसी भी परिस्थिति में पार्टी ना छोड़ें। ऐसा तभी संभव हो सकता है जब उसके विधायक पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित हों।

IMG 20240828 WA0002 1

झरिया में अच्छी पकड़ रखते हैं एहसान अहमद खान 

झरिया विधानसभा क्षेत्र में एहसान अहमद का पैतृक आवास है। उनकी पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ बचपन भी यही बीता है। वह अभी भी झरिया में ही रहते हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है। खासकर युवाओं के बीच वह काफी लोकप्रिय हैं। समय-समय पर वह जरूरतमंदों की मदद भी करते हैं। स्वभाव से सरल और मदद की प्रवृत्ति होने के कारण लोगों के बीच उनकी अच्छी छवि और पकड़ है। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates