– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

CANADA : टोरंटो शहर में ऑटो एक्सीडेंट, 5 इंडियन स्टूडेंट्स की गई जान, दो अन्य यात्री जख्मी

IMG 20220314 WA0004

Share this:

Canada (कनाडा) के टोरंटो शहर के पास 12 मार्च को एक भीषण ऑटो एक्सीडेंट में 5 इंडियन स्टूडेंट्स की जान जाने की खबर है। हादसे में दो अन्य जख्मी हैं,जिन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास की टीम सहायता के लिए पीड़ितों के दोस्तों के संपर्क में बनी हुई है। कनाडा में भारत के हाई कमिश्नर अजय बिसारिया ने इसकी जानकारी दी है।

ग्रेटर टोरंटो और मॉन्ट्रियल के स्टूडेंट

मृतकों की पहचान हरप्रीत सिंह, जसपिंदर सिंह, करनपाल सिंह, मोहित चौहान और पवन कुमार के रूप में हुई है। इनकी उम्र 21 से 24 साल के बीच थी। पुलिस का कहना है कि ये सभी ग्रेटर टोरंटो और मॉन्ट्रियल इलाकों के छात्र थे। वे हाइवे पर एक यात्री वैन में पश्चिम की यात्रा कर रहे थे। 12 March की सुबह करीब 3:45 बजे ट्रैक्टर-ट्रेलर आपस में टकरा गए।

हादसे की जांच जारी

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दो अन्य यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने उनकी स्थिति को लेकर अपडेट नहीं दिया है। दुर्घटना की जांच जारी है। इस मामले में अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates