– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Kanta toli flyover Ranchi : जानें कब तक बनकर तैयार होगा रांची का कांटा टोली फ्लाईओवर,  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

IMG 20221102 031640

Share this:

Ranchi Jharkhand latest news : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को कांटा टोली चौक पहुंच कर योगदा सत्संग आश्रम-कांटा टोली-कोकर फ्लाईओवर निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य निर्धारित अवधि के भीतर पूरा कर लिया जाये। बता दें कि इस कार्य को पूरा करने का निर्धारित समय जनवरी 2024 है। इस लिहाज से कांटा टोली फ्लाईओवर 15 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। 

समय के साथ गुणवत्ता का भी ध्यान रखें

मुख्यमंत्री ने कहा कि योगदा सत्संग आश्रम से कांटा टोली चौक होते हुए कोकर के शांति नगर तक बननेवाले इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य में समयबद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। राज्य की राजधानी रांची में आवागमन की सुविधा सुलभ करना हमारी प्राथमिकता है। लोगों को ट्राफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर का शुभारम्भ होना आवश्यक है। फ्लाईओवर निर्माण कार्य में यदि कोई बाधा आ रही है, तो निर्माण कार्य करनेवाली कम्पनी तथा जुडको राज्य सरकार के साथ तत्काल समन्वय बना कर कार्यों में तेजी लायें। 

IMG 20221102 031659
कांटा टोली रांची फ्लाईओवर का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

जुडको के अधिकारियों को सीएम ने दिए कई निर्देश

मुख्यमंत्री ने जुडको के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 30 नवम्बर 2022 तक भू-अर्जन तथा पेट्रोल पंप एवं अन्य अतिक्रमण सम्बन्धित सभी प्रक्रिया का निपटारा कर लें। इसी प्रकार विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य 15 दिसम्बर 2022 तक पूरी कर ली जाये, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की रुकावट न हो। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े, इसका पूरा ख्याल रखें। अच्छे डायवर्सन रोड का निर्माण करें, ताकि वाहनों के आवागमन कोई परेशानी न हो। 

जाम से मुक्ति के लिए जगह- जगह बनाए जंक्शन

IMG 20221102 031620
राजधानी रांची के कांटा टोली में बन रहे फ्लाईओवर का निरीक्षण करते सीएम हेमंत सोरेन।

मुख्यमंत्री ने कांट्रेक्टर कम्पनी के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान जाम से मुक्त कराने के लिए कांटाटोली में जहां-जहां जंक्शन की आवश्यकता हो, वहां जंक्शन भी बनाये जायें। फ्लाईओवर निर्माण के समय सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें। सुरक्षा मानकों में किसी तरह की कोताही न बरती जाये। मुख्यमंत्री ने रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में बालू की कमी न हो, यह सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने कार्य प्रगति की प्रेजेंटेशन देखी

फ्लाईओवर निरीक्षण से पहले कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जुडको एवं कांट्रेक्टर कंपनी एम/एस दिनेश चंद्र आर. अग्रवाल इंफ्राकोन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष कार्य प्रगति से सम्बन्धित प्रजेंटेशन रख कर हर पहलू पर विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं से कार्य पर कोई बाधा उत्पन्न न हो, यह सुनिश्चित कर तेज गति से कार्य करें। राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर सभी कार्यों को समय से पूरा करें, यही होना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव  विनय कुमार चौबे, सचिव अबूबकर सिद्दीख, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, जुडको एवं कांट्रेक्टर कम्पनी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates