– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

हरियाणा में खट्टर सरकार की मेहरबानी से राम रहीम को फिर मिली जेल से आजादी, मर्डर और रेप केस में उम्र कैद की सजा…

Screenshot 20220617 140445 Facebook

Share this:

Haryana (हरियाणा) की भाजपा नेतृत्व वाली खट्टर सरकार की मेहरबानी से स्वयंभू बाबा और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर जेल से आजादी मिली है। उसे 17 जून को सरकार ने एक महीने के लिए पैरोल दी है। वह वर्तमान में 2002 में अपने प्रबंधक की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और 2017 में दो महिलाओं के बलात्कार के लिए भी दोषी ठहराया गया था। न्यूज़ एजेंसी ANI ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह सूचना दोपहर 12:00 बजे दी है।

साल 2017 से काट रहा जेल

वह बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद 2017 से हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। इससे पहले वह बीमार मां से मिलने की उसकी अर्जी समेत विभिन्न कारणों से चार बार जेल से रिहा हो चुके हैं। उनकी सजा के बाद पहली बार पैरोल दी गई है। एक अधिकारी ने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि राम रहीम को जेल नियमावली के अनुसार पैरोल दी गई है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates