– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

आज इन राशि वालों की किस्मत का खुलेगा ताला, 13 मई 2022 का राशिफल और दो दिनों का पंचांग पढ़ें…

pjimage 30 1

Share this:

Rashifal and Panchang of 13 May :  13 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन। किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे करना होगा संघर्ष। साथ ही सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी देखें। पंचांग में शुभ और अशुभ समय की जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी पढ़ें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। आपातकालीन कार्य से जाना आवश्यक हो तो बचाव के उपाय भी जानें।

शुक्रवार का पंचांग

13 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वादशी शाम के 05.27 बजे तक। नक्षत्र- हस्त शाम के 06.48 बजे तक। योग- वज्र दिन के 03.42 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.32 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.04 बजे। राहुकाल- दिन के 10.36 से 12.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.51 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

14 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- त्रयोदशी दिन के 03.22 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा शाम के 05.28 बजे तक। योग- सिद्धि दिन के 12.59 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.31 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.04 बजे। राहुकाल- सुबह के 8.54 से 10.36 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.51 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

13 मई 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 13 मई 2022 राशिफल कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) वाणी में मिठास बना कर रखें। मन मे किसी के भी प्रति कड़वाहट न आने दें। कार्यक्षेत्र में किसी पुरानी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है।   किसी के प्रलोभन में आने से बचें अन्यथा पुराने व्यवसायिक संबंध खराब हो सकते हैं। धन लाभ सीमित रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपनी विद्या बुद्धि के बल से उन्नति पाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन प्रतिकूल रहेगा। परिजन किसी बात पर नाराज़ हो सकते हैं। स्वभाव में उद्दंडता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रह सकता है। धन-सम्बन्धी विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में अधिकारी किसी बात से क्रोधित हो सकते हैं, निश्चित दूरी बना कर ही रखने में फायदा है।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आशा से अधिक लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर अन्य दिनों की तुलना में काम मेहनत में काम हो जायेगा। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आय के लिये अधिक जोड़-तोड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार में विस्तार कर सकते है। नए व्यवसाय शुरू करने के लिए अभी प्रतीक्षा करें।राश नही करेंगे। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे और इसमें सफल भी रहेंग। लेकिन मन की इच्छाओं को मारना आंतरिक दुख का कारण बनेगा। परोपकार और आध्यात्म की भावना रहने से अपने कार्य छोड़ आप दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र से लाभ की आशा अन्य दिनों की तुलना में कम रहेगी। परिजन आपसे कुछ असंतुष्ट रह सकते हैं। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आपके आस-पास लोग आपसे कुछ अधिक आशा लगा कर रख सकते हैं। व्यवहार में लापरवाही रहेगी जिस वजह से कार्य थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। किसी न किसी रूप में धन लाभ अवश्य होगा आशानुकूल ना होने पर मन उदास हो सकता है। धर्म-कर्म में आस्था बनी रहेगी। कारोबार की गति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएग।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 13 मई 2022 राशिफल। जल्दबाजी में किसी भी निर्णय लेने से बचें वर्ण बाद में परेशानी उठानी पड़ सकती है। सही दिशा में जा रहा काम किसी अन्य की गलती से बिगड़ सकता है। कारोबार में किसी प्रकार की जोर-जबरदस्ती नुकसान करवा सकती है। धन को लेकर दो पक्षो में खींचतान की स्थिति उत्त्पन्न हो सकती है मामले को शान्ति से सुलझाएं अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों का असहयोगी व्यवहार अखर सकता है। पारिवारिक वातावरण भी थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) समाज मे आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके व्यक्तित्त्व बढ़ा हुआ रहेगा। अहम की भावना मन में आ सकते हैं। लाभ की स्थिति उत्त्पन्न हो सकती है। अपने चतुर स्वाभाव की वजह से आप किसी भी तरह की स्थिति को अपने पक्ष में करने में सक्षम हैं। सहकर्मियों पर ज्यादा दबाव डालने पर अकेले काम करने की नौबत आ सकती है। गृहस्थ जीवन में शन्ति रहेगी। सेहत कुछ अच्छी रहेगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) हर तरह के कार्यो में सफलता दिलाने वाला दिन रहेगा। आर्थिक लिहाज़ से दिन पहले की तुलना में बेहतर रहेगा। आपकी व्यवहारिकता की वजह से उच्च लोगों के संपर्क में आने का मौका मिल सकता है। आपके व्यवहारिक स्वभाव की वजह से उच्चवर्गीय लोगो के साथ संपर्क में आने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के सम्बन्ध अधिकारियों से अच्छे रहेंगे। परिवार का वातावरण आपकी अनदेखी के कारण अशान्त होगा स्वतः ही सामान्य भी हो जाएगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति निष्ठा रहेगी। दान- पुण्य करने का अवसर मिलेगा। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा के लिये सुखद रहेगा। संतान पक्ष किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं बात करके स्थिति को समझने का प्रयास करें। घर-परिवार में शांति के लिए अपनी वाणी को मधुर रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट संबंधित रोग हो सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। आप जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे उसके आरम्भ में कोई न कोई बाधा उत्त्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का व्यवहार आपके आशा के विपरीत रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी अथवा कर्मचारी आपकी अनदेखी का फायदा उठा सकते हैं। पैसों को लेकर समस्या लगी रहेगी। कुछ अतिमहत्वपूर्ण कार्य लटक सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) मानसिक रूप से तरोताज़ा महसूस करेंगे। सेहत उत्तम रहने पर भी आलस्य नही जाएगा। जिस भी कार्य को करेंगे उसमे सफलता निश्चित रहेगी। धन की आमद में पिछले दिनों से सुधार होगा। दैनिक खर्च आसानी से निकल जायेंगे भविष्य के लिये संचय भी कर सकेंगे। कारोबार बढ़ाने का सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। निवेश के लिये समय अत्यंत शुभ है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधा होगी। कारोबार में भाग्य का साथ मिलने पर प्रतिस्पर्धा के बाद भी संतोषजनक लाभ पा लेंगे। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि के योग हैं। छोटी-मोटी बातों पर बहस करने से बचें अन्यथा भविष्य के लाभदायक संबंध खराब हो सकते है। नौकरीपेशा लोगों के पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिजनों अथवा किसी नजदीकी से उपहार लाभ मिल सकता है। सेहत पर धन खर्च हो सकता है।

नोट: 13 मई 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

धर्म-अध्यात्म की अन्य जानकारी के लिए parivartankiawaj.com पर करें विजिट। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates