– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, 22 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

pjimage 30 6

Share this:

Rashifal and Panchang of 22 May : 22 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन। किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे करना होगा संघर्ष। साथ ही सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी देखें। पंचांग में शुभ और अशुभ समय की जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी पढ़ें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। आपातकालीन कार्य से जाना आवश्यक हो तो बचाव के उपाय भी जानें।

रविवार का पंचांग

22 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- सप्तमी दिन के 12.59 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा रात के 10.47 बजे तक। योग- इंद्र अगले दिन तड़के के 03.00 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.27 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.09 बजे। राहुकाल- शाम के 05.26 से 07.09 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.51 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

23 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अष्टमी दिन के 11.34 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा रात के 10.22 बजे तक। योग- वैधृति रात के 01.06 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.10 बजे। राहुकाल- प्रातः के 07.09 से 08.52 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.51 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

22 मई 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 22 मई 2022 को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) परिवार में किसी अतिथि का आगमन होगा। सभी सदस्य आवभगत में लगे नजर आएंगे। छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी अवश्य करेंगे। अविवाहित जातकों के लिए अभी भी राहत नहीं मिलेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए यदि किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी पड़े, तो अवश्य लें, वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। निवेश के लिए सही समय है।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आप अपने साथियों के साथ मौज-मस्ती करने बाहर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रिय की बातों में खुश नजर आएंगे। इस चक्कर में कार्यक्षेत्र में लापरवाही करेंगे। इसके कारण आप गलत कार्य भी कर सकते हैं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अकस्मात धन हाथ लग सकता है, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जिसके कारण प्रसन्न रहेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए अधिक व्यस्तता भरा रहेगा। आपको अपने व्यवसाय के रुके हुए कार्यों की ओर ध्यान देना होगा और उनको प्राथमिकता देनी होगी। तभी आप अपने व्यापार में अपेक्षा के अनुरूप लाभ कमा पाएंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) नौकरी से जुड़े जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप कुछ सामाजिक आयोजनों में सम्मिलित होगे, जहां आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भी होगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 22 मई 2022 का राशिफल कार्यक्षेत्र में आज बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। अन्यथा अनावश्यक विवाद एवं परेशानी में फंस सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपके लिए दिन व्यस्तता वाला रहेगा। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों के सहयोग से किसी परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी, जिससे आपका व परिवार का नाम और रोशन होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपके लिए सुख-समृद्धि वाला रहेगा। आप अपने लिए कुछ चीजें खरीदने पर धन व्यय करेंगे। आज यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया तो, वह बाद में आपके रिश्तों में दरार पैदा करवा देगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अनुकूल है। आज रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में सफल रहेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज सतर्क रहने का दिन है। किसी से अपनी योजना साझा नहीं करें। यदि आपने किसी से अपने मन की बातों को साझा किया, तो वह बाद में उनका मजाक बना सकते हैं। माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित यदि आज कोई फैसला लिया जाए, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। अन्यथा बाद में आप को खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।

नोट :  22 मई 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है। 

धर्म-अध्यात्म की अन्य जानकारी के लिए parivartankiawaj.com पर करें विजिट करें।

Share this:




Related Updates


Latest Updates