– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

आज इन राशि वालों को मिलेगा बड़ा फायदा 19 मई का 2022 राशिफल और दो दिनों का पंचांग पढ़ें

pjimage 30 4

Share this:

Rashifal and Panchang of 19 May : 19 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन। किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे करना होगा संघर्ष। साथ ही सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी देखें। पंचांग में शुभ और अशुभ समय की जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी पढ़ें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। आपातकालीन कार्य से जाना आवश्यक हो तो बचाव के उपाय भी जानें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

19 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्थी रात के 08.23 बजे तक। नक्षत्र- मूल सुबह के 05.37 बजे तक। उसके बाद पूर्वाषाढ़ा अगले दिन तड़के 03.17 बजे तक। योग- साध्य दिन के 02.58 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.28 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.07 बजे। राहुकाल- दिन के 02.00 से 03.42 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.50 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

20 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- पंचमी शाम के 05.28 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा रात के 01.18 बजे तक। योग- शुभ दिन के 11.25 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.28 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.08 बजे। राहुकाल- दिन के 10.35 से 12.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.50 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

19 मई 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 19 मई 2022 राशिफल को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभव का लाभ मिलेगा। आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। यदि किसी अधिकारी से बहस हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही अच्छा रहेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन आपके अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में दिन में सफलता मिलेगी। आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। रुका धन मिलने का योग है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको अपनी कुछ पुरानी गलतियों के लिए माफी भी मांगनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपने व्यवसाय की रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। इनका लाभ मिलेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान रखना देना होगा। परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आर्थिक रूप से दिन चुनौतीपूर्ण है। आज आपके खर्च बढ़े हुए रहेंगे। उन्हें लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपको उन पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आप अपने संचित धन को भी समाप्त कर देंगे। इसके कारण बाद में आपको परेशानी होगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 19 मई 2022 का राशिफल थोड़ी परेशानी वाला है। आपको संतान के विवाह में आ रही समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज आपको सिरदर्द, बुखार, थकान आदि हो सकती है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आप किसी विशेष काम को पूरा करने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे। इस कारण आप अपने परिवार की ओर भी ध्यान नहीं देंगे। आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता हैं। इसके कारण आपका खर्च भी बढ़ सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) वाद-विवाद की स्थिति में आज आपको बात संभालनी होगी। अन्यथा आप परेशानी में फंस सकते हैं। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। आप अपने कुछ पुराने कर्ज उतारने में सफल रहेंगे। इससे आपका तनाव कम होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अभी कुछ समय और परेशानी का सामना करना पड़ेगा। तभी वह किसी मुकाम पर पहुंच पाएंगे। विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके सुख के साधनों में वृद्धि का रहेगा। आपको कोई उत्तम संपत्ति प्राप्त हो सकती है। यदि आपका कोई बंटवारा होने वाला था, तो वह आज हो सकता है। आपकी मान व प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन अनुकूल है। यदि आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो उसमें सफलता हासिल करेंगे। आपको यदि किसी व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप मंदिरों में गरीबों की सेवा के लिए दान देंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको घर व बाहर दोनों ही जगह से एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। इससे आप प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से आपका कोई वाद-विवाद हो सकता है।

नोट : 19 मई 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

धर्म-अध्यात्म की अन्य जानकारी के लिए parivartankiawaj.com पर करें विजिट। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates