– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

सोना-चांदी : 28 अप्रैल 2022 को खरीदारी के पहले घर में ही जान लें सोना-चांदी का क्या है भाव, रांची में यह है रेट…

1121715 gold price today

Share this:

Gold and Silver Price Today: 

रोजाना सोने की दरें लगातार बढ़-घट रही हैं। आज यानी 28 अप्रैल को देश में सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48,440 है, बीते दिन यह भाव 48,450 रुपये था। 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी है। लखनऊ में इसकी कीमत 48,590 रुपये है, जो कल 48,960 रुपये बताई जा रही है। 27 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची में सोना प्रति 10 ग्राम 49,260 रुपये  और चांदी प्रति किलोग्राम ₹70,870 है। सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम ₹40 की  कमी है,तो चांदी के दाम में प्रति किलोग्राम ₹60

 का इजाफा हुआ है। 24 कैरेट के सोने के रेट में बदलाव नहीं है।

24 कैरेट सोने के दाम

वहीं, देश में 24 कैरेट सोना में 10 ग्राम का भाव आज 52,850 रुपये है. बीते दिन भी भाव 52,860 रुपये था। वलखनऊ में आज का रेट 53,000 है, जो कल 53,010 रुपये था। जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

चांदी के भाव में गिरावट

बात करें चांदी के रेट की तो सिल्वर की दरों में लखनऊ में भी हल्की गिरावट आई है. आज एक किलो चांदी का रेट 65,000 है. वहीं, ये दाम कल 65,450 था। यानी चांदी के दाम में 450 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

खरीदने से पहले पता करें भाव 

सोने खरीदते वक्त सबसे पहले आपको जो काम करना है वो ये कि आप अपने शहर में सोने के दाम पता करें। आपके शहर में सोने का क्या भाव चल रहा है इसकी जानकारी जरूर रखें। सोने के भाव सिर्फ एक दुकान से नहीं बल्कि कई दुकानों से पता करें। इससे आपको एक आइडिया मिल जाएगा कि आखिर शहर में सोने का औसत भाव क्या है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates