– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

सोना-चांदी का दाम घटा  :  22 जून 2022 को खरीदारी के पहले घर में ही जान लें क्या है भाव, रांची और पटना में चल रहा यह रेट… 

gold and silver price today 1024x576 12

Share this:

 

Gold-Silver Price on 22 June 2022 :  रोजाना सोना-चांदी की दरें बढ़-घट रही हैं। आज यानी 22 जून  2022 को देश में सोना-चांदी दोनों के भाव में कल की तुलना में मामूली कमी  है । देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47,680 है। कल यह भाव 47,780 रुपये था।  झारखंड की राजधानी रांची में सोना प्रति 10 ग्राम 47,780 रुपये  और चांदी प्रति किलोग्राम ₹69,050 है। सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 100 रुपये की कमी है, तो चांदी के दाम में भी प्रति किलोग्राम ₹100 की कमी है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 52,120 है, जो कल की अपेक्षा ₹  100 कम है। बिहार की राजधानी पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 47,680 है, जो कल से 100 कम  है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 52,030 है, जो कल की अपेक्षा ₹ 100 कम है। चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 67,800 है,जो कल की अपेक्षा ₹100 अधिक है।

24 कैरेट सोने के दाम

देश में 24 कैरेट सोना में 10 ग्राम का भाव आज 52,020 रुपये है। बीते दिन  भाव 52,120 रुपये था। लखनऊ में आज का रेट 51,900 है, जो कल 52,000 रुपये ही था। जानकारी के लिए बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

ऐसे समझें शुद्धता की कसौटी

24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)

22 कैरेट = 91.7% शुद्ध सोना 

18 कैरेट = 75.0% शुद्ध सोना

14 कैरेट = 58.3% शुद्ध सोना 

12 कैरेट = 50.0% शुद्ध सोना 

10 कैरेट = 41.7% शुद्ध सोना

खरीदने से पहले पता करें भाव 

सोना खरीदते वक्त सबसे पहले आपको जो काम करना है वो ये कि आप अपने शहर में सोने के दाम पता करें। आपके शहर में सोने का क्या भाव चल रहा है,इसकी जानकारी जरूर रखें। सोने के भाव सिर्फ एक दुकान से नहीं बल्कि कई दुकानों से पता करें। इससे आपको एक आइडिया मिल जाएगा कि आखिर शहर में सोने का औसत भाव क्या है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates