– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

सोना-चांदी का दाम बढ़ा :  03 जून  2022 को खरीदारी के पहले घर में ही जान लें सोना-चांदी का क्या है भाव, रांची में यह है रेट…

21271 gold rate 1

Share this:

Gold-Silver Price : रोजाना सोने की दरें लगातार बढ़-घट रही हैं। आज यानी 03 जून  2022 को देश में सोना-चांदी दोनों के भाव में कल की तुलना में मामूली कमी है। देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47,600 है। कल यह भाव 47,500 रुपये था।  झारखंड की राजधानी रांची में सोना प्रति 10 ग्राम 47,650 रुपये  और चांदी प्रति किलोग्राम ₹66,800 है। सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 50 रुपये की वृद्धि है, तो चांदी के दाम में भी प्रति किलोग्राम ₹100 की वृद्धि है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 51,900 है, जो कल की अपेक्षा ₹ 100 अधिक है। बिहार की राजधानी पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 47,700 है, जो कल से 100 रुपया ज्यादा है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 51,910 है, जो कल की अपेक्षा ₹ 110 अधिक है। चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 66,200 है जो कल की अपेक्षा ₹200 ज्यादा है।

24 कैरेट सोने के दाम

देश में 24 कैरेट सोना में 10 ग्राम का भाव आज 51,930 रुपये है। बीते दिन भी भाव 52,820 रुपये था। लखनऊ में आज का रेट 52,600 है, जो कल 52,500 रुपये था। जानकारी के लिए बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

ऐसे समझें शुद्धता की कसौटी

24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)

22 कैरेट = 91.7% शुद्ध सोना 

18 कैरेट = 75.0% शुद्ध सोना

14 कैरेट = 58.3% शुद्ध सोना 

12 कैरेट = 50.0% शुद्ध सोना 

10 कैरेट = 41.7% शुद्ध सोना

खरीदने से पहले पता करें भाव 

सोना खरीदते वक्त सबसे पहले आपको जो काम करना है वो ये कि आप अपने शहर में सोने के दाम पता करें। आपके शहर में सोने का क्या भाव चल रहा है,इसकी जानकारी जरूर रखें। सोने के भाव सिर्फ एक दुकान से नहीं बल्कि कई दुकानों से पता करें। इससे आपको एक आइडिया मिल जाएगा कि आखिर शहर में सोने का औसत भाव क्या है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates