– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

LEARN FOR LIFE :  जीवन में मित्रता ही नहीं, शत्रुता के महत्व को भी समझें …  दुनिया के महान चिंतक आचार्य चाणक्य से आज…

1120582 chanakya niti 5

Share this:

Chanakya Niti : दुनिया के महान चिंतकों में एक आचार्य चाणक्य की बातें मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। यदि इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति समस्याओं से तो बच ही सकता है, साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है।

शत्रु को कभी अपने से कम न समझें 

आचार्य चाणक्य के अनुसार, शत्रु को कभी भी खुद से कमजोर नहीं समझना चाहिए। यदि आपने अपने शत्रु को अपने से कम समझ है इसका अर्थ है कि आपके अंदर अहंकार ने जन्म ले लिया है और जब व्यक्ति के मन में अहंकार आ जाता है तो इसका लाभ शत्रु को मिलता है और आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

शत्रु के चाल-चलन पर नजर रखें 

आचार्य चाणक्य के अनुसार शत्रु क्या कर रहा है और क्या नहीं इस पर नजर रखनी बेहद आवश्यक है। आचार्य चाणक्य के अनुसार शत्रु के चाल- चलन को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। दुश्मन की हर चाल आपको मालूम होनी चाहिए। यदि आपके पास आपके दुश्मन की पूरी जानकारी है तभी आप उसे चार कदम आगे की सोच सकते हैं और उसे परास्त करने की सफल योजना बना सकते हैं।

शत्रु की शक्ति को भी समझें 

आचार्य चाणक्य के अनुसार,आपका शत्रु कितने पानी में है इसका आकलन करना भी बेहद आवश्यक है। आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि आपका शत्रु ताकतवर हैं तो आपको सही समय का इंतजार करना चाहिए। और इसी बीच अपनी शक्तियों को बढ़ाने का काम करना चाहिए। यदि आप ऐसा करेंगे तो आप शत्रु की प्रकृति को समझेंगे और समय आने पर आप के जीतने के आसार बढ़ जाएंगे।

नयी बातों के साथ कल पुन: आप से होंगे रूबरू।

Share this:




Related Updates


Latest Updates