– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

आज इन राशि वालों को मिलेगा बड़ा फायदा, 9 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

Aaj ka Rashifal horoscope of 2 may 2021 369x246 3

Share this:

rashifal and panchang of 9 may : 9 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

नौ मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- अष्टमी शाम के 06.32 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा शाम के 05.08 बजे तक। योग- वृद्धि रात के 08.44 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.34 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.01 बजे। राहुकाल- शाम के 07.15 से 08.56 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.51 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

10 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- नवमी शाम के 07.24 बजे तक। नक्षत्र- मघा शाम के 06.40 बजे तक। योग- ध्रुव रात के 08.22 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.34 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.02 बजे। राहुकाल- शाम के 03.40 से 05.21 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.51 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

9 मई 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 9 मई 2022 राशिफल को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन सफलता लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नई चीजों का अनुभव करेंगे, जो आपके व्यापार के लिए उत्तम रहेंगी और आपको लाभ देंगी। दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे लेकिन ध्यान रहे अपने कार्य को अनदेखा न करें। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके मन में संतोष रहेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। खर्च अधिक हो सकते हैं। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है, जीवनसाथी से विचार-विमर्श के बाद ही किसी तरह का कोई निर्णय लें। नौकरीपेशा ल्पोंगों के लिए परिवार के वरिष्ठ सदस्य की सलाह से लिया गया फैसला उत्तम रहेगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आर्थिक रूप से फलदायी रहेगा। आप अपनी पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का निर्वाह करने में सफल रहेंगे। आपके किसी मित्र को आपकी मदद की आवश्यकता हो, तो अवश्य करें। कारोबार में किसी प्रकार की जल्दबाज़ी आपका नुकसान करवा सकती है। सतर्क रहे। नौकरीपेशा लोगों को घर-परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) 9 मई 2022 राशिफल। मान-सम्मान व पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा जिसमें भी व्यय होगा खर्च भी करना पड़ सकता है। संतान के भविष्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर कार्य का अत्याधिक दबाव रह सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन आपके द्वारा किये गए कार्यों में सफलता दिलाने वाले रहेगा।। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर रहेगा। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में भाई के सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है। साझेदारी में चल रहे व्यापार में लाभ हो सकता है। घर की मरम्मत करवाने का विचार मन में आ सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आध्यात्मिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढी दिखेगी। निवेश के लिए समय अच्छा है। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है, तो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो वह आपको परेशानी में दाल सकती है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपके व्यापार में कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की समस्या समाप्त होगी। लंबे समय से रुका हुआ धन मित्र के सहयोग से प्राप्त हो सकता है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार को शुरू करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है। सेहत के प्रति सचेत रहें उसमे गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) परोपकार के कार्य में समय व्यतीत होगा। सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको यश व मान-सम्मान मिलेगा। अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपके व्यापार में चली आ रही समस्या समाप्त होगी। आप घर के सदस्यों की कामना पूर्ति में कुछ विलंब कर सकते हैं, जिससे वह

आहत हो सकते हैं ।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप खुद पर धन खर्च कर सकते हैं। संतान पक्ष के साथ विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षेत्र में सराहना हो सकती है। राजनीति में सक्रिय लोगों को भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। परिजनों अथवा किसी नजदीकी से आपको उपहार मिल सकता है। आय-स्त्रोत में वृद्धि के योग हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। जिस भी कार्य को करने का सोचेंगे, उसमें बाधा उत्त्पन्न हो सकती है। यदि आपका कोई कोई कार्य लटका हुआ है तो उसे और ना टालें पूरा करने की कोशिश करें। यदि किसी संपत्ति में निवेश करनेका सोच रहे हैं तो अच्छी तरह से जांच परख लें नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद को सुलझाने में आप अहम भूमिका निभाएंगे। वाणी में मधुरता बनाएं रखें। यदि किसी की कोई बात बुरी लगती है तो उसे फ़िलहाल मन में ही रखें। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। लेकिन आपके मधुर स्वभाव के कारण वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से बहस हो सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग हैं। कारोबारियों को मानसिक तनाव हो सकता है। भाइयों के साथ किसी अहम मुद्दे पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। यदि पिताजी किसी रोग से परेशान हैं तो उनके कष्ट में वृद्धि हो सकती है।

नोट : 9 मई 2022 राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates