– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Kolkata metro : दिवाली- काली पूजा के मौके पर यात्रियों के लिए कोलकाता मेट्रो रेलवे ईस्ट- वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर पर अप- डाउन 72 सेवाएं प्रदान करेगा

IMG 20221019 070352

Share this:

Kolkata West Bengal : दिवाली और काली पूजा (Diwali and Kali Puja) को देखते हुए सोमवार 24 अक्टूबर को कोलकाता मेट्रो रेलवे ईस्ट- वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर पर 72 (36 अप और 36 डाउन) सेवाएं प्रदान करेगा। इस दिन प्रातः 7.55 बजे से रात के 8 बजे तकहर  20 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन चलाई जाएंगी। उह दिन पहली मेट्रो सियालदह से सुबह 7.55 बजे और सॉल्टलेक सेक्टर 5 से सुबह 8 बजे रवाना होगी। वहीं आखिरी मेट्रो ट्रेन देर शाम 7.35 बजे सियालदह से और शाम 7.40 बजे सॉल्टलेक सेक्टर- 5 से चलाई जाएगी। दूसरी ओर मंगलवार 25 अक्टूबर को यानी दिवाली के मौके पर ईस्ट- वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर पर 90 मेट्रो (45 अप और 45 डाउन) सेवाएं यात्रियों के लिए प्रदान की जाएगी। इस दिन पहली मेट्रो सियालदह से सुबह 6.55 बजे और साल्टलेक सेक्टर -5 से सुबह 7 बजे रवाना होगी। उस दिन रात में आखिरी मेट्रो 9.35 बजे सियालदह से और 9.40 बजे सॉल्टलेक सेक्टर-  5 से चलाई जाएगी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates