– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

LEARN FOR LIFE (6) :  सबके सामने बार-बार दुख का रोना… दुनिया के महान चिंतक आचार्य चाणक्य से आज…

chanakya 01 28

Share this:

Chanakya Niti : दुनिया के महान चिंतकों में एक आचार्य चाणक्य की बातें मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। यदि इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति समस्याओं से तो बच ही सकता है, साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है।

बार-बार दूसरों के सामने ना रोएं दुख का रोना

आचार्य चाणक्य के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को बार-बार अपने दुख का रोना नहीं चाहिए। ऐसा करके आप खुद को परेशानी में तो डालते ही है इसके साथ ही आप खुशियों को भी घर पर आने से रोक देते हैं। हम सभी ये जानते हैं कि यदि जीवन में दुख आया है तो खुशी भी जरूर आएगी। कोई भी चीज लंबे समय तक के लिए नहीं टिकती। लेकिन जब भी किसी की जिंदगी में कोई दुख आता है तो वो हर समय उसी का रोना सबके सामने रोने लगता है और अपना दुख सबको जाहिर करने की कोशिश करता है। लेकिन चाणक्य कहते हैं कि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। ये आपको समझना चाहिए कि किसी के सामने अपना दुख रोने से आपका दुख कम नहीं हो जाएगा। लेकिन इतना जरूर है कि अगर आपके दिल के कोई करीब है तो उसके सामने आपना दुख बांट सकते हैं, क्योंकि ऐसा करने से आपका दिल हल्का जरूर हो जाएगा। मगर आप हर बार घर में आए हुए लोगों को या अपने से जुड़े किसी व्यक्ति को दुख का रोना रोएंगे तो आप मजाक का पात्र बन सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।

नयी बातों के साथ कल पुन: आप से होंगे रूबरू।

Share this:




Related Updates


Latest Updates