Lifestyle : क्या आप जानते हैं ? सेब खाने के फायदे हैं तो नुकसान भी कम नहीं…

Health tips : ‘एन एप्पल ए डे कीप्स द डॉक्टर अवे वाली कहावत हर स्थिति में फिट नहीं बैठती। कहते हैं अति सर्वत्र वर्जयेत, कुछ ऐसी ही बातें सेब के सेवन के साथ है। इसका अत्यधिक सेवन आपमें स्वास्थ्य से सबंधित कई विकृतियां पैदा कर सकती है। आज हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे। दरअसल सेब एक ऐसा फल है, जिसकी उपलब्धता सालों भर बाजार में रहती है। इसमें कोई शक नहीं कि यह स्वाद और स्वास्थ्य दोनों ही दृष्टि से बेहतर है, परंतु इसका संतुलित उपयोग ही बेहतर होगा। आइये अब इसके नुकसान पर फोकस करते हैं।
एक नजर में जानें खास बातें
1.एक छोटे सेब में 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और पांच ग्राम फाइबर होता है, जो शरीर में फैट की मात्रा बढ़ाने में सहायक है।
2.सेब में फाइबर होता है, जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बढ़ता है। ऐसे में सेब का अत्यधिक सेवन इसमें मौजूद उच्च फाइबर की उपलब्धता के कारण आहार को पचाने में सहज नहीं होता, जो लूज मोशन का कारण बन जाता है।
3.सेब का ज्यादा सेवन करने से पेट में दर्द, ऐंठन आदि की समस्या भी इनकार नहीं किया जा सकता।
4.सेब का सेवन कई बार एलर्जी का भी कारण बन जाता है। इससे हाथ पैर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में खुजली हो सकती है।