Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Thu, Mar 27, 2025 🕒 12:15 PM

CINE MOTION : Marriage के बाद एक्ट्रेस मौनी रॉय के ग्लैमर में लगा चार चांद, ट्रेडिशनल लुक में भी फैंस को…

CINE MOTION : Marriage के बाद एक्ट्रेस मौनी रॉय के ग्लैमर में लगा चार चांद, ट्रेडिशनल लुक में भी फैंस को…

Share this:

Bollywood की चार्मिंग गर्ल मौनी रॉय का अपना गजब का दिलकश अंदाज है। यह अंदाज ही तो फैंस के दिल पर करता राज है। फैंस की आंखों में उनकी खूबसूरती की नेचुरलिटी ऐसी भाती है कि फैंस उससे अलग रहने का नाम ही नहीं ले सकते। युवा दिलों की धड़कन में राज करती हैं मौनी। हाल में बनी हैं दुल्हन और दुल्हन बनने के बाद उनके ग्लैमर में लगता है मानो चार चांद लग गया हो। वह इन दिनों इंटरनेट पर अपनी रोमांटिक तस्वीरों के साथ छाई हुई हैं। इस बीच उनकी कुछ ताजा तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींचा है, जिसमें वे ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। यह सही है कि इंडियन हो या वेस्टर्न, हर तरह के परिधान में मौनी अपनी खूबसूरती से गजब ढाती हैं। शादी के बाद की उनकी कुछ ताजा तस्वीरों ने देखने वालों को बांध कर रख दिया है।

इंस्टाग्राम पर 22 मिलियन फॉलोअर

मौनी रॉय social media platform इंस्टाग्राम पर खूब सक्रिय रहती हैं। यहां उनके फॉलोअर्स की संख्या 22 मिलियन के आसपास है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ब्लैक कलर के इंडियन वियर में तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में मौनी काले रंग के डीप नेकलाइन वाले सलवार कमीज में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने सेम कलर का नेट का दुपट्टा कैरी किया है और सिल्वर चांदबाली पहनी हैं। भारतीय परिधान में मौनी बिल्कुल नजाकत से भरी अदाएं दिखा रही हैं। जानकारी के अनुसार मौनी अभी लखनऊ में हैं और वहीं से उन्होंने ये तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों पर फैंस के साथ ही मौनी के दोस्त और टीवी के सितारों ने भी कमेंट किया है। एक्ट्रेस आशा नेगी ने कमेंट बॉक्स में ‘सुंदर’ लिखा, तो वहीं आशका गोराडिया ने लिखा, ‘हैलो मिसेस।

बिजनेसमैन सूरज नांबियार की वाइफ

Mouni Roy ने बिजनेसमैन सूरज नांबियार को अपना लाइफ पार्टनर बनाया है। अपनी शादी को लेकर मौनी रॉय काफी चर्चा में रहीं। पहले साउथ इंडियन, फिर बंगाली रीति रिवाजों से शादी की थी। मौनी और सूरज की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। शादी के बाद संगीत और पूल पार्टी की तस्वीरों को भी फैंस ने खूब पसंद किया। हाल ही में मौनी ने अपने पति सूरज के साथ शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। सूरज ने मौनी को एक डायमंड रिंग गिफ्ट किया, जिसकी तस्वीरें मौनी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की।

Share this:

Latest Updates