– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Maharashtra : छोटे कपड़े पहनने की मिली सजा, पीजी में रहने वाली लड़कियों की हुई चप्पलों से पिटाई

IMG 20220305 WA0022

Share this:

महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले पुणे में छोटे कपड़े पहनने के कारण लड़कियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़कियां एक पीजी में रहती हैं। आसपास रहने वाले कुछ लोगों को लड़कियों के पहनावे पर आपत्ति थी। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बीच उन्होंने लड़कियों की चप्पल से पिटाई कर दी।

6 लोगों पर केस दर्ज

पुणे की चंदन नगर पुलिस ने मामले में 6 लोगों के पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना खराड़ी के रक्षक नगर की है। यहां एक पीजी में कुछ लड़कियां रहती हैं, जो अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करती हैं। पीजी की मालकिन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि कुछ लोगों ने उनके पीजी में रहने वाली लड़कियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद 6 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 448, 323, 504, 506, 143, 147, 149 के तहत मामला दर्ज किया है।

बात बात पर झगड़ते रहते हैं आरोपी

शिकायतकर्ता लड़कियों ने बताया कि आरोपी अक्सर उनसे किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ते रहते हैं। इस बार उन्होंने पीजी में रह रहीं लड़कियों के कपड़ों को लेकर मारपीट की। PG की मालकिन ने बताया कि बुधवार की रात कुछ लोग उनके घर आए और इस बात पर लड़ने लगे कि उनके पीजी में रहने वाली लड़कियां शॉर्ट्स पहन कर इलाके में घूमती हैं।

घर में तोड़फोड़ की धमकी

देखते ही देखते विवाद इस हद तक बढ़ गया कि आरोपियों ने लड़कियों की चप्पलों से पिटाई कर डाली. इतना ही नहीं उन्होंने धमकी भी दी कि अगर लड़कियों ने शॉर्ट्स पहनकर घूमना नहीं छोड़ा तो घर में तोड़फोड़ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि उसने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर PG मालकिन और वहां रहने वाली लड़कियां डरी हुई हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates