– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए विधायक ढुल्लू फिर बन सकते हैं किंगमेकर

IMG 20220614 072529

Share this:

सरकार बचाने के लिए अपने विधायकों को सुरक्षित दूसरी जगहों पर शिफ्ट कराने का राजनीतिक खेला कई राज्यों में हो चुका है। यह खेल अब निचले स्तर पर भी शुरू हो गया है। अब धनबाद को ही ले लीजिए। जिला परिषद अध्यक्ष पर अपने खासमखास को बैठाने के लिए भाजपा विधायक ढुलू महतो ने 18 सदस्यों को दार्जिलिंग की सैर के लिए भेज दिया है। टीम में ऐसे सदस्य कई लोग हैं, जो पहली बार दार्जिलिंग गए हैं। कोयलांचल की गर्मी झेलने वाले दार्जिलिंग की ठंड के अहसास से गदगद हैं। इनमें कुछ परेशान भी। जैसे थे वैसे निकल लिए। सो वहां की ठंड बर्दाश्त नहीं हो पा रही है। भीषण ठंड में वह अब चाय  की जगह स्वेटर व जैकेट मांगने लगे हैं। 

विधायक के सामने प्रतिनिधियों ने हथियार डाला

गौरतलब है कि जिला परिषद के अध्यक्ष पद की लड़ाई में बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो के समक्ष उनके प्रतिद्वंद्वियों ने जैसे अपने हथियार डाल दिए है। अध्यक्ष पद के लिए ढुलू महतो ने महुदा से निर्वाचित जिप सदस्य शारदा देवी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इधर, शारदा देवी के खिलाफ दूसरा खेमा प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर पा रहा है। दूसरे खेमे से अध्यक्ष पद के चार दावेदार थे, लेकिन कोई भी अब वोटिंग का सामना करने को तैयार नहीं है। झमुमो नेता मन्नू आलम, एजाज, आजसू नेता हलधर महतो एवं निर्दलीय कुमारी रूपा भी अब मैदान से हट गए हैं। इसका नतीजा है कि दूसरे खेमे में अब फूट पड़ने लगा है। इस खेमे के भी तीन सदस्यों ने शारदा देवी को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। ढुलू समर्थकों का दावा है 29 सदस्यीय धनबाद जिला परिषद में उनके समर्थन में अब 23 सदस्य आ गए हैं। इधर ढुलू समर्थक 18 जिप सदस्य दार्जिलिंग में ही जमे हुए हैं। सभी वहां शानदार रिजॉर्ट में खूब आनंद उठा रहे हैं।

एसी बस से गए हैं दार्जिलिंग

विदित हो कि जिप सदस्यों की यह टीम शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजकर 35 मिनट पर वातानुकूलित बस बुंदेला से दार्जीलिंग के लिए तोपचांची से रवाना हुई थी। जिला परिषद के नव निर्वाचित 29 सदस्य आपस में अध्यक्ष का चुनाव 15 जून को करेंगे। योजना है कि 14 जून तक इन्हें हिल स्टेशन की सैर कराई जाएगी। 15 जून की सुबह टीम के सदस्य सीधे धनबाद समाहरणालय पहुंचेंगे और वोटिंग में हिस्सा लेंगे।

शारदा देवी के खिलाफ मैदान में उतर सकती हैं पिंकी 

विधायक ढुलू महतो खेमे से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शारदा देवी के खिलाफ भाजपा समर्थित जिप सदस्य पिंकी मरांडी चुनाव लड़ेंगी। यह जानकारी पिंकी मरांडी ने दी है। विदित हो कि ढुलू महतो ने पहले पिंकी मरांडी का नाम अध्यक्ष पद के लिए आगे बढ़ाया था। बाद में पिंकी के पीछे हटने पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व विधायक जलेश्वर महतो की बहू को हराने वाली महुदा की जिप सदस्य शारदा देवी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। शारदा देवी भाजपा के महुदा मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह की पत्‍नी हैं। पिंकी मरांडी ने बताया कि वह अध्यक्ष पद की लड़ाई में मजबूती से डटी हुई हैं।सूत्र बताते हैं कि दार्जीलिंग टूर पर गए जिला परिषद के सदस्य मंगलवार की रात तक धनबाद लौटेंगे। सभी मंगलवार की सुबह दार्जीलिग से रवाना होंगे। मालूम हो कि जिला परिषद के 18 सदस्यों को लेकर विधायक ढुलू महतो के समर्थक दार्जीलिंग टूर पर हैं।15 जून को जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव धनबाद में होना है। टूर पर गए जिला परिषद के सदस्यों ने बताया कि रविवार की रात को सदस्यों की बैठक हुई। इसमें जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने की रणनीति तय हुई। अध्यक्ष पद के सर्वसम्मति से शारदा सिंह के नाम पर सम्मति बन गई है लेकिन उपाध्यक्ष पद को लेकर दो नामों पर चर्चा हुई है। मंगलवार तक इस पर भी अंतिम फैसला हो जाएगा।

15 जून की सुबह नौ बजे से होगा चुनाव 

 जिला परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव 15 जून की सुबह नौ बजे से समाहरणालय सभागार में होगी। दो शिफ्ट में चुनाव होगा। पहले शिफ्ट अध्यक्ष का चुनाव होगा। 12.30 बजे तक अध्यक्ष का चुनाव खत्म हो जाएगा। इसके बाद दूसरे शिफ्ट की शुरुआत दो बजे दिन से होगी और साढ़े पांच बजे तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates