– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Municipal elections in Jharkhand :दिसंबर में नगर निकाय चुनाव होने के आसार, घोषणा इसी माह

IMG 20221102 173855

Share this:

Ranchi Jharkhand latest news : झारखंड में नगर निकाय चुनाव दिसंबर के अंत में होने की संभावना है। इसकी औपचारिक घोषणा इसी माह हो सकती है। यह पहला मौका होगा, जब राज्य में सभी नगर निकाय चुनाव एक साथ होंगे। झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नवंबर के अंत में नगर निकाय चुनाव की घोषणा किये जाने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर के तीसरे सप्ताह में चुनाव हो सकते हैं। इस बाबत झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव तैयारियों में जुटे अफसरों को 15 नवंबर के पहले तक सभी कार्य पूरे कर लेने के निर्देश दिए हैं। 

15 नवंबर तक तैयारी पूरी करने का निर्देश

निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी कर लेने के बाद झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग सरकार को निर्वाचन का प्रस्ताव भेजेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि फिलहाल जिला स्तर पर मतदाता सूची प्रकाशन और वार्ड सदस्यों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इस वर्ष परिसीमन नहीं होने की वजह से जनगणना वर्ष 2011 के आधार पर गठित वार्ड क्षेत्र में चुनाव कराये जायेंगे।

एक ही दिन में राज्यभर में चुनाव कराने की तैयारी

बताते चलें कि यह पहला मौका होगा, जब राज्य में सभी नगरपालिका क्षेत्र में एक साथ निर्वाचन होगा। राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारी के अनुसार दिसंबर के तीसरे सप्ताह में नगर निकाय के लिए मतदान कराये जा सकते हैं। नगर निकाय चुनाव ईवीएम से होगा। इस चुनाव में करीब 15 हजार ईवीएम का इस्तेमाल होगी। हरेक मतदान केंद्र पर दो ईवीएम रहेगा. ओड़िशा से पूर्व में ही आए ईवीएम का इस्तेमाल इस चुनाव में होगा। वार्ड सदस्य, मेयर और अध्यक्ष का आरक्षण चक चक्रीय आधार पर होगा। इसमें ओबीसी की सीटों को सामान्य मानकर निर्धारित की जायेगी। वार्ड सदस्यों का आरक्षण निर्धारण 2 नवंवर तक पूरा कर जिला से आयोग को भेजने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद आयोग द्वारा मेयर और अध्यक्ष पद का आरक्षण निर्धारित किया जायेगा। चक्रीय आरक्षण के अनुसार रांची सीट सामान्य श्रेणी में आने की संभावना है। इसके अलावे मतदाता सूची को अंतिम रूप देकर जिला द्वारा 4 नवंबर तक आयोग को भेजा जाना है। सभी तैयारी पूरी होने के बाद 15 नवंबर से पहले झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी सभी जिलों के डीसी के साथ निर्वाचन कार्य की समीक्षा करेंगे। इसके बाद आयोग राज्य सरकार से चुनाव की सहमति प्राप्त कर चुनाव की घोषणा करेगा।

यहां होंगे नगर निगम चुनाव

रांची, हजारीबाग, पलामू, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर और मानगो।

यहां होंगे नगर परिषद चुनाव

गढ़वा, बिश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी तिलैया, गोमिया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो और मिहिजाम।

यहां होंगे नगर पंचायत चुनाव

बरहरवा, बासुकीनाथ, बुंडू, चाकुलिया, छतरपुर, धनवार, डोमचांच, हरिहरगंज, हुसैनाबाद, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, महागामा, मझिगांव, नगर उंटारी, राजमहल और सरायकेला.

Share this:




Related Updates


Latest Updates