Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Thu, Mar 27, 2025 🕒 6:09 AM

BIHAR : पटना में ‘बिहार बचाओ मार्च’ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, चिराग पासवान ने कहा, नीतीश सरकार…

BIHAR : पटना में ‘बिहार बचाओ मार्च’ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, चिराग पासवान ने कहा, नीतीश सरकार…

Share this:

Bihar में नीतीश सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर 15 फरवरी को पटना में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने ‘बिहार बचाओ मार्च’ निकाला। मार्च का नेतृत्व लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान कर रहे थे। राजभवन जाने के क्रम में चिराग पासवान के समर्थक बेकाबू हो गए। इसके बाद पुलिस ने मार्च पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। लोजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बनाई गई बैरिकेडिंग तोड़ दी गई। इसके बाद पुलिस ने चिराग पासवान सहित लोजपा (रामविलास) के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। चिराग पासवान राज्यपाल से मिलकर नीतीश सरकार की बर्खास्तगी की मांग करने वाले थे। इसके पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

चिराग बोले, नीतीश हर मोर्चे पर फेल

पुलिस का कहना है कि बिहार म्यूजियम के नजदीक प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन उन्होंने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। चिराग के साथ उनके समर्थकों को सचिवालय पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेता को रिहा कर दिया गया है। उन्हें निजी मुचलका दाखिल करने के बाद छोड़ा गया है।
हिरासत में लिए जाने से पहले चिराग पासवान ने कहा कि नीतिश कुमार की सरकार युवाओं को रोजगार देने, कानून व्यवस्था बरकरार और स्वास्थ्य सहित हर मोर्चों पर फेल हो गई है। इस सरकार को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।

Share this:

Latest Updates