Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Sun, Apr 6, 2025 🕒 7:26 PM

देश की 140 करोड़ जनता, भाजपा को 140 सीटों पर रोक देगी : अखिलेश यादव 

देश की 140 करोड़ जनता, भाजपा को 140 सीटों पर रोक देगी : अखिलेश यादव 

Share this:

Lucknow News, up news : समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा पर फिर से बड़ा हमला किया है। अखिलेश ने दावा किया कि पार्टी के बुंदेलखंड तक पहुंचते-पहुंचते भाजपा का अहंकार खत्म हो जायेगा। बीजेपी का ग्राफ गिर रहा है और इसकी कोई सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रति लोगों का गुस्सा भी बढ़ रहा है…किसानों के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं, फसलों की खरीद के लिए कोई व्यवस्था नहीं, राशन के नाम पर यहां धोखा हो रहा है। बुन्देलखंड की जनता जानती है कि उनका दुश्मन कौन है।

अखिलेश ने दावा किया कि जनता इंडिया गठबंधन और सपा का समर्थन कर रही है। 140 करोड़ जनता बीजेपी को 140 सीटों पर रोक देगी। अब कोई मन की बात नहीं सुनना चाहता, संविधान की बात सुनना चाहता है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन जीतेगा। जनता इंडिया गठबंधन का समर्थन कर रही है…जो लोग सोचते हैं कि वे धोखे से जीत सकते हैं, जनता उन्हें अपने वोटों से जवाब देगी। लोग भाजपा के काम से ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। 

यादव ने एक संदेश में कहा, चार चरणों के बाद जनता ने भाजपा के ‘400 पार’ के दावे के आगे से 04 गायब कर दिया है और अब डबल इंजन वालों की सम्भावना में बस डबल शून्य बाकी हैं। केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने की सम्भावना 00 फीसदी है। उन्होंने कहा, आगामी तीन चरणों में भी जनता भाजपा को हराने के लिए और ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनाने के लिए चार चरणों से भी उत्साह से वोट डालेगी। 

Share this:

Latest Updates