Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Tue, Apr 1, 2025 🕒 10:39 PM

Forex : फिर बमबम हो गया भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, इतना बढ़ गया…

Forex : फिर बमबम हो गया भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, इतना बढ़ गया…

Share this:

National News Update, Mumbai, Foreign Exchange Reserve Of India Increased : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार बीते दिनों भारत का विदेशी मुद्रा भंडार फिर बमबम हो गया। यह 7.196 अरब डॉलर बढ़ गया है। इस बढ़त के बाद अब विदेशी मुद्रा भंडार 595.976 अरब डॉलर हो गया है। इससे पिछले सप्ताह, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.532 अरब डॉलर घटकर 588.78 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। विदित हो कि अक्टूबर 2021 में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर था। 

आरबीआई ने जारी किए आंकड़े

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 5 मई 2023 को खत्म हफ्ते के दौरान मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा, विदेशीमुद्रा आस्तियां 6.536 अरब डॉलर बढ़कर 526.021 अरब डॉलर हो गई। डॉलर में अभिव्यक्त किये की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व भी बढ़ गया

रिजर्व बैंक के अनुसार गोल्ड रिजर्व का मूल्य आलोच्य सप्ताह में 65.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 46.315 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.9 करोड़ डॉलर घटकर 18.447 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार दो करोड़ डॉलर बढ़कर 5.192 अरब डॉलर हो गया।

देश हित में मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार

जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है।

 दुनिया के टॉप 5 देश 

चीन 3.37 ट्रिलियन डॉलर 

जापान 1.26 ट्रिलियन डॉलर 

स्विट्जरलैंड 894,000 ट्रिलियन डॉलर 

रूस 598,900 बिलियन डॉलर 

भारत 595,976 बिलियन डॉलर

Share this:

Latest Updates