Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Wed, Apr 2, 2025 🕒 12:05 PM

गूगल पर कुछ भी सर्च करने लगिएगा तो हो जाएगी गड़बड़, इसलिए ऐसा ना करें

गूगल पर कुछ भी सर्च करने लगिएगा तो हो जाएगी गड़बड़, इसलिए ऐसा ना करें

Share this:

New Delhi news : माना कि इंटरनेट के इस जमाने में आपको बहुत कुछ सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं लेकिन इन्हें विल करने के प्रति हमें सावधानी भी बरतनी चाहिए।  ध्यान दीजिए, जब कोई चीज सर्च करते हैं तो लोग गूगल का सहारा लेते हैं। सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला सर्च इंजन गूगल है। बता दें कि, साल 2024 में शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार 77.52% लोगों की पसंद गूगल था। गूगल पर सर्च करना आसान है। फिर  भी यह जानना जरूरी है कि कुछ चीजों को गूगल पर भूलकर भी सर्च नहीं करना चाहिए। 

यह भी पढ़े : अंग्रेजों के कानून से मिली मुक्ति, आज से देश में तीन आपराधिक कानून लागू, जानिए

बम बनाने का तरीका जानने की कोशिश ना करें 

बम का इस्तेमाल अपराधी, आंतकवादी या दहशतगर्द ही करते हैं। इसीलिए अगर आपने गलती से भी गूगल पर बम बनाने का तरीका सर्च किया। या इसी से संबंधित कुछ और सर्च किया तो आप मुश्किलों में फंस सकते हैं। पुलिस आपको  पकड़कर जेल में बंद कर देगी। साथ ही पायरेटेड फिल्मों को लेकर भारत में कानून काफी सख्त है। अगर आप गूगल पर फिल्मों को पायरेटे करने के बारे में सर्च करते हैं। या इस तरह का काम करने की प्रक्रिया को सर्च करते हैं। तो आपको 3 साल तक के लिए जेल में भेजा जा सकता है। 

14 साल की हो सकती है सजा 

भारत में चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर कानून सख्त हैं। गौरतलब है कि यह एक सेंसिटिव टॉपिक है। इस बारे में गूगल पर अगर किसी ने गलती से भी सर्च किया तो पोस्को एक्ट 2012 के सेक्शन 14 के तहत जेल भेजा जा सकता है। आपको 5 साल से लेकर 7 साल तक के लिए जेल जाना पड़ सकता है। इसलिए गलती से भी चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर गूगल पर किसी भी तरह का कुछ सर्च नहीं करना चाहिए। अबॉर्शन को लेकर भारत में कड़े नियम कानून बनाए गए। अतः कोई भी इन नियमों का उल्लंघन नहीं कर सकता अबॉर्शन को लेकर अगर आप गूगल पर कुछ चीज सर्च करते हैं। तो आप पर कार्रवाई हो सकती है।

Share this:

Latest Updates