Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पाकिस्तान में लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी मार गया, भारत में हुए कई हमलों में था शामिल

पाकिस्तान में लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी मार गया, भारत में हुए कई हमलों में था शामिल

Share this:

Islamabad news : पाकिस्तान में लश्कर-ए-तोयबा के मोस्ट वांटेड आतंकियों में शुमार अबू कताल मार गिराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कताल को शनिवार की शाम गोली मार दी गई। मारा गया आतंकी कताल जम्मू-कश्मीर में हुए कई हमलों में शामिल रहा था। वह हमलों की साजिश रचने में माहिर था।

आतंकी को पाकिस्तान सेना दे रही थी सुरक्षा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कताल (असली नाम जिया-उर-रहमान) पर झेलम क्षेत्र में दीना पंजाब यूनिवर्सिटी के पास स्थित जीनत होटल के इलाके में हमला किया गया। जैसे ही उसे रास्ते से जिया-उर-रहमान का काफिला गुजरा, अज्ञात बंदूकधारियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने 15 से 20 राउंड फायरिंग की। इस हमले में कताल और उसके एक सुरक्षा गार्ड ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।  इस घटना में एक अन्य गार्ड भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि अबू कताल को पाकिस्तानी सेना की ओर से कड़ी सुरक्षा दी जा रही थी। उसकी सुरक्षा के लिए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी और सादे कपड़ों में पाकिस्तानी सैन्यकर्मी भी तैनात थे।

भारत में किए गए कई हमलों में शामिल था

हमले में मारे गए आतंकी कताल 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था। उसने 9 जून को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव खोरी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह हमला कताल के नेतृत्व में किया गया था। हाफिज सईद ने अबू कताल को लश्कर का चीफ ऑपरेशनल कमांडर नियुक्त किया था। हाफिज सईद अबू कताल को आदेश देता था। उसी के आदेश पर उसने जम्मू कश्मीर में कई हमले भी किए। NIA ने 2023 राजौरी हमले में शामिल होने के आरोप में कताल का नाम भी अपनी चार्जशीट में दर्ज किया है।

Share this:

Latest Updates