Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Wed, Apr 2, 2025 🕒 12:00 AM

आर्मी को मजबूत करने के लिए मोदी सरकार ने दिखाया बड़ा हौसला, जानिए क्या किया…

आर्मी को मजबूत करने के लिए मोदी सरकार ने दिखाया बड़ा हौसला, जानिए क्या किया…

Share this:

Modi government showed great courage to strengthen the army, know what it did…, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : अन्य देशों की सैन्य नीति को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने इंडियन आर्मी को मजबूत करने के लिए बड़ा हौसला दिखाया है। भारत ने पिछले साल अपने सैन्य खर्च में 4.2 प्रतिशत की वृद्धि की है। इस प्रकार विश्व स्तर पर शीर्ष सैन्य खर्च करने वालों में भारत ने अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है। सशस्त्र संघर्ष, सैन्य खर्च और हथियारों के व्यापार के साथ-साथ निरस्त्रीकरण और हथियार नियंत्रण के लिए डेटा, विश्लेषण करते वाली स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) द्वारा रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। 

भारत चौथा सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश 

कुछ दिन पहले प्रकाशित रिपोर्ट में भारत को 2023 में वैश्विक स्तर पर चौथा सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश बताया गया। 83.6 बिलियन इसका सैन्य खर्च 2022 की तुलना में 4.2 प्रतिशत अधिक था। इससे पहले 2022 में भारत का सैन्य खर्च 81.4 बिलियन डॉलर था, जो लगभग 6 प्रतिशत अधिक था। इसका मतलब है कि 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से सैन्य खर्च 47 प्रतिशत बढ़ गया है।

अमेरिका रूस और चीन ने भी बढ़ाया खर्चा

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में कुल वैश्विक सैन्य खर्च 2,443 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो 2022 से वास्तविक रूप से 6.8 प्रतिशत अधिक है। 2009 के बाद से साल-दर-साल इसमें इजाफा देखने को मिला है। 2023 में 10 सबसे बड़े खर्च करने वालों का आकलन किया गया।

Share this:

Latest Updates