Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Mon, Apr 7, 2025 🕒 4:41 AM

Kargil Vijay Diwas : शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहला ट्वीट कारगिल शहीदों के नाम किया, लिखा…

Kargil Vijay Diwas : शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहला ट्वीट कारगिल शहीदों के नाम किया, लिखा…

Share this:

President’s Maiden Tweet : 25 जुलाई को शपथ लेने के बाद देश की नयी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 जुलाई को अपना पहला ट्वीट कारगिल शहीदों के नाम किया। उन्होंने करगिल दिवस पर शहीदों को नमन किया है। उन्होंने लिखा है कि पूरा देश शहीदों और उनके परिवार का हमेशा ऋणी रहेगा। साल 1999 में आज ही के दिन पाकिस्तान ने भारतीय वीर सैनिकों के सामने घुटने टेक दिए थे।

पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक

राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द!’

प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शहीदों को याद किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद!’

गृह मंत्री अमित शाह का ट्वीट

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘कारगिल विजय दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक है। आज का दिन गौरवान्वित होने के साथ ही हमारे जवानों की वीरता का स्मरण कर उसका सम्मान करने का भी दिन है। अपनी बहादुरी से कारगिल से दुश्मनों को खदेड़कर पुन: तिरंगा लहराने वाले जवानों को हृदय से नमन करता हूं।’

राहुल गांधी का ट्वीट

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा, ‘अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए हमारे जांबाज जवानों ने कारगिल युद्ध में हिंदुस्तान की जीत का परचम लहराया था। सेना ने अपने शौर्य और वीरता से तिरंगे पर कभी आंच नहीं आने दी। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रत्येक सेनानी को श्रद्धांजलि।’

Share this:

Latest Updates