Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महिला सशक्तीकरण विकसित झारखंड के निर्माण का बनेगा आधार : कल्पना

महिला सशक्तीकरण विकसित झारखंड के निर्माण का बनेगा आधार : कल्पना

Share this:

▪︎ विधायक कल्पना सोरेन से विभिन्न महिला समूहों की महिलाओं ने की मुलाकात

Ranchi News : विधायक कल्पना सोरेन से शनिवार 08 मार्च को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में विभिन्न समूहों से पहुंचीं महिलाओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर कल्पना सोरेन ने राज्य की समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कल्पना सोरेन से मिलने पहुंचीं महिलाओं ने उन्हें ज्ञापन के माध्यम से अपनी कुछ मांगों एवं भावनाओं से अवगत कराया।

राज्य की महिलाओं को उनका हक-अधिकार देने का हो रहा है कार्य

इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार झारखंड की महिलाओं को शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का निरन्तर प्रयास कर रही है। विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि जल्द ही राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में “मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” की राशि भेजी जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्त्वाकांक्षी योजनाएं चलायी जा रही हैं। विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य की महिलाओं को उनका हक-अधिकार देने का कार्य किया जा रहा है।

सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ रहा झारखंड

कल्पना सोरेन ने कहा कि -प्रतिदिन झारखंड सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। राज्य की महिलाओं के त्याग, संघर्ष और तकलीफ को राज्य सरकार ने करीब से देखा है। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि यहां की महिलाओं के चेहरे पर सदैव खुशी झलकती रहे। राज्य सरकार महिलाओं की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रही है। सभी को सामाजिक न्याय का अवसर प्रदान किया जा रहा है। विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि महिला सशक्तीकरण विकसित झारखंड के निर्माण का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में एक संवेदनशील और मजबूत सरकार के गठन में आप सभी महिलाओं का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ है। राज्य की महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में सम्मान देते हुए आपकी अपनी अबुआ सरकार आगे बढ़ रही है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं

विधायक कल्पना सोरेन ने सभी महिलाओं को पुन: एक बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं दीं। मौके पर उपस्थित विभिन्न समूहों की महिलाओं ने भी विधायक कल्पना सोरेन के प्रति आभार जताया। महिलाओं ने कल्पना सोरेन से कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा यहां की नारीशक्ति के कल्याणार्थ किये जा रहे कार्य काफी प्रशंसनीय एवं सराहनीय हैं। झारखंड की महिलाओं के प्रति राज्य सरकार का संवेदनशील और संकल्पित प्रयास देशभर में अनुकरणीय बना है। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने विधायक कल्पना सोरेन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर विधायक अमित महतो भी उपस्थित थे ।

Share this:

Latest Updates