– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

प्रार्थना के दौरान इस चर्च में अचानक शुरू हो गई ताबड़तोड़ फायरिंग, 50 लोगों ने खोई जिंदगी, बढ़ सकता है आंकड़ा

Screenshot 20220606 085009 Chrome

Share this:

Nizeria (नाइजीरिया) के ओवो शहर से दिल को दहला देने वाली खबर मिली है। इंटरनेशनल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यहां सेंट फ्रांसिस चर्च में 5 June को प्रार्थना के दौरान अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव एडेलेगबे टिमिलीन ने बताया कि घटना में 50 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। कई लोग घायल हुए हैं। अभी मृतकों का आंकड़ा आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ हथियारबंद लोग चर्च में घुसे और फायरिंग शुरू कर दी। एक जोरदार धमाका भी सुना गया।

हमला किसने किया अब तक पता नहीं

स्थानीय समयानुसार यह घटना दोपहर करीब 11:30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) की है। हमला किसने किया, यह अभी पता नहीं चल सका है। घटना के वक्त वहां प्रेयर हो रही थी। पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव एडेलेगबे टिमिलीन ने बताया कि हमलावरों ने प्रेयर कर रहे एक व्यक्ति को अगवा कर लिया है। गवर्नर रोटिमी अकेरेडोलू ने इस घटना पर शोक जताया है।

 नफरत की सोच वालों ने दिया घटना को अंजाम 

हमले के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें चर्च में लोग खून से लथपथ पड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास के लोग चीख-चिल्ला रहे हैं। नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने कहा कि नफरत की सोच रखने वालों ने ऐसा घिनौना काम किया है और लोगों की जान ले ली है। देश ऐसे नफरती लोगों के सामने कभी नहीं झुकेगा और इनसे जीतकर दिखाएगा। विधायक ओलुवोले ने कहा कि ओवो के इतिहास में पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई।

Share this:




Related Updates


Latest Updates