– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

… और इस राज्य के सभी मंत्रियों ने अचानक कर दिया Resign, मुख्यमंत्री कल करेंगे नए मंत्रिमंडल का गठन 

cm odisha

Share this:

Odisha (ओडिशा) में 4 जून को अचानक सभी मंत्रियों ने रिजाइन कर दिया। इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि CM नवीन पटनायक मंत्रिमंडल में फेरबदल करना चाह रहे थे। राज्य का नया मंत्रिमंडल 5 जून को दोपहर 11.45 बजे शपथ ले सकता है। सत्तारुढ़ बीजू जनता दल (BJD) ने पिछले महीने 29 मई को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे किए हैं। इसके बाद से ही अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है। कुछ विवादों के चलते सरकार की प्रतिष्ठा पर भी सवाल उठ रहे थे। मंत्रियों ने अपना इस्तीफा डिप्टी स्पीकर को सौंपा। सबसे पहले ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रो ने अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया।

हटाए जा सकते हैं यह मंत्री

सूत्रों के मुताबिक उद्योग और ऊर्जा मंत्री कैप्टन दिब्या शंकर मिश्रा को कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है। इसके अलावा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री रघुनंदन दास, योजना एवं अभिसरण, वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा, इस्पात एवं खनन, निर्माण मंत्री प्रफुल्ल कुमार मलिक, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रेमानंद नायक का विभाग बदला जा सकता है।

ओडिशा की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष हो सकती हैं उषा देवी  

इस बीच चिकिटी विधायक उषा देवी को ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में सूर्य नारायण पात्रो की जगह लेने की बात कही जा रही है। अगर ऐसा होता है तो वह ओडिशा की पहली महिला अध्यक्ष होंगी।ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 20 जून से विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं, ऐसा माना जा रहा है कि वह विदेश जाने से पहले अपने मंत्रालय में बड़ा फेरबदल करना चाहते हैं। सीएम पटनायक का रोम और दुबई जाने का प्रोग्राम है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates