Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Breaking News: फिल्म Mangala Bhabana Amangala Hari आज होगी रीलीज, अभिनेता Punit Deo का दिखेगा जलवा

Breaking News: फिल्म Mangala Bhabana Amangala Hari आज होगी रीलीज, अभिनेता Punit Deo का दिखेगा जलवा

Share this:

रांची : एक्शन, कामेडी और रोमांस से भरपूर वेबसीरीज भोजपुरी फिल्म मंगल भवन अमंगल हारी (Mangala Bhabana Amangala Hari) शुक्रवार (21 नवम्बर 2025) को रीलीज होने जा रही है। पहली बार किसी फिल्म में अभिनय करनेवाले अभिनेता Punit Deo का इसमें जलवा दिखेगा। पुनीत देव इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। उन्होंने शानदार काम किया है। बिहार के सीवान जिला निवासी पुनित देव के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री का रोल दिव्या सिंहानिया निभा रही हैं। इस वेब सीरीज फिल्म की खासियत यह हैं कि इसमें मुख्य कलाकारों के साथ-साथ साइड रोल करने वाले कलाकारों ने भी अपने शानदार अभिनय से इसमें जान डाल दी है। फिल्म की पूरी टीम को उम्मीद है कि इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा। 

पुनीत देव की एक दर्जन फिल्में लाइन में हैं

अपने अभिनव का जलवा दिखाने वाले 32 वर्षीय पुनीत देव (Punit Deo) इन दिनों काफी व्यस्त चल रहे हैं। एक के बाद एक उनकी एक दर्जनभर फिल्में आनेवाली हैं। बिहार के सीवान निवासी पुनीत को अपनी मिट्टी से बहुत लगाव है। इस कारण वह बिहार की माटी से जुड़ी फिल्मों में ज्यादा रुचि लेते हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म में यह दिखाने का प्रयास किया है कि बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद कैसे जगह-जगह शराब की अवैध बिक्री हो रही है। इसमें पुलिस और माफिया का गठजोड़ कैसे यह काम कर रहा है।

Mangala Bhabana Amangala Hari फिल्म के तीनों गीत बेजोड़

इस फिल्म में गीत संगीत भी बहुत उम्दा है। इसमें तीन गाने फिल्माए गए हैं। पहला गाना भक्ति है। दूसरा गाना  रोमांटिक है और तीसरा गाना आइटम सांग है। पुनीत देव को उम्मीद है कि दर्शकों को ये तीनों गाने भी बहुत पसंद आएंगे। 

TN Deo हैं फिल्म के निर्माता

Mangala Bhabana Amangala Hari

मंगल भवन अमंगल हारी (Mangala Bhabana Amangala Hari) फिल्म के निर्माता TN Deo हैं। दोनों ने फिल्म को बेहतर बनाने में अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी है। केएन मल्टीमीडिया प्रोडक्शन (KN Multimedia Production) की देखरेख में इस फिल्म का निर्माण किया गया है। शुक्रवार को रीलीज होने वाली इस फिल्म का पहला भाग होगा। इसके बाद कुछ दिनों बाद ही इसका दूसरा भाग रीलीज होगा।

Mangal Bhavan Amangal Hari फिल्म का पूरा वीडियो देखें

Share this:

Latest Updates