– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

सुरक्षा घटाते जाने के दो दिन बाद ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या

IMG 20220530 062126

Share this:

पंजाब के मानसा में रविवार शाम मशहूर पंजाबी लोकगायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में सिद्धू के साथ उनके दो साथी घायल भी हुए हैं। हमलावरों की संख्या एक से अधिक थी और हमलावर घटनास्थल पर पहले से मौजूद थे जिन्होंने मूसेवाला और उनके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पंजाब सरकार ने शुक्रवार रात ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा कम कर दी थी।

गांव से निकलने के बाद हुआ हमला

बता दें कि रविवार को पंजाबी लोक गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला अपने पैतृक गांव मूसा के घर में ही थे। शाम करीब साढ़े चार बजे सिद्धू मूसेवाला अपनी ठार गाड़ी में सवार होकर मानसा के लिए निकले। वह गाड़ी खुद चला रहे थे। उनका एक दोस्त गाड़ी की फ्रंट सीट तो दूसरा साथी पिछली सीट पर था। सिद्धू मूसेवाला जैसे ही अपने गांव से बाहर निकले मानसा की तरफ बढ़े और गांव जवाहर के पास पहुंचे तो सामने से हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी।

गाड़ी पर 6 राउंड फायरिंग की गई

सिद्धू मूसेवाला की ठार गाड़ी पर सामने से एक के बाद एक छह राउंड फायर किए गए। हमलावरों ने साइड की खिड़कियों से उनके दोस्तों पर भी गोलियां दाग दी। हमलावरों ने 15-20 राउंड फायर किए। फायरिंग करके हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने सिद्धू मूसेवाला को मृत घोषित कर दिया।

एक दिन पहले सरकार ने सुरक्षा में की थी कटौती

खास बात यह है कि राज्य की नयी भगवंत मान की सरकार ने एक दिन पहले ही मूसेवाला सहित राज्य के 424 अहम लोगों की पुलिस सुरक्षा में कटौती कर दी है। सरकार के इस कदम की पहले से ही काफी आलोचना हो रही थी। मूसेवाला की हत्या के बाद सुरक्षा में कटौती को लेकर नये सिरे से सवाल खड़े हो रहे हैं।

कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था चुनाव

मूसेवाल लोकप्रिय पंजाबी गायक के साथ-साथ कांग्रेस के नेता भी थी जिन्होंने हालिया पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान मानसा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। हालांकि आम आदमी पार्टी उम्मीदवार विजय सिंगला ने उन्हें भारी अंतर से मात दी थी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates