Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रेलवे ग्रुप B Officer Exam Schedule 2026: 8 March को CBT, Notification 22 Dec

रेलवे ग्रुप B Officer Exam Schedule 2026: 8 March को CBT, Notification 22 Dec

प्रयागराज : भारतीय रेलवे में अधिकारी बनने का सपना देख रहे कर्मचारियों के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। रेलवे बोर्ड ने ग्रुप ‘बी’ के पदों पर पदोन्नति के लिए बहुप्रतीक्षित परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस बार 30 प्रतिशत सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) के तहत आठ मार्च, 2026 को देशभर में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) अजमेर को सौंपी गई है।

  • पदोन्नति के लिए देशभर में कंप्यूटर आधारित टेस्ट का होगा आयोजन
  • 22 दिसंबर को जारी होगा नोटिफिकेशन, छह अप्रैल तक आएगा रिजल्ट


रेलवे ने आवेदन की प्रक्रिया को पूरी तरह पेपरलेस करते हुए मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) पोर्टल पर शिफ्ट कर दिया गया है। 15 दिसंबर से ही आवेदन का माड्यूल लाइव हो गया और कर्मचारियों से आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अब 22 दिसंबर को परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा। 23 जनवरी, 2026 तक आवेदन फार्मों की जांच पूरी हो जाएगी। आठ मार्च को परीक्षा के बाद छह अप्रैल तक रिजल्ट जारी होंगे। यह भर्ती अभियान विशेष रूप से एक जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2026 के वैकेंसी साइकिल के लिए है। रेलवे ने दूरदर्शिता दिखाते हुए इसमें जून 2027 तक संभावित रूप से खाली होने वाले पदों को भी शामिल कर लिया है। इसका मतलब है कि इस परीक्षा के जरिये बड़ी संख्या में रेलकर्मियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि इससे जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स में अधिकारियों की कमी दूर होगी और रेल संचालन में और अधिक गति आएगी।

Share this:

Latest Updates