– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

पत्नी चारू असोपा के आरोपों पर राजीव सेन का पलटवार, बोले- चारू के साथ मेरी बेटी असुरक्षित

IMG 20221027 102546

Share this:

Bollywood latest news : बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री सुष्मिता सेन (actress Sushmita Sen) की तरह उनके भाई राजीव सेन (Rajiv Sen) भी अपनी निजी जिंदगी की वजह से इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोप (Charu Asopa) के बीच छिड़ा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों उनकी पत्नी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब राजीव सेन (Rajiv Sen) ने अपने पर लगे आरोपों का जवाब देते हुए पत्नी चारू पर बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि चारू के साथ उनकी बेटी असुरक्षित है।

चारू के आरोप असत्य और बेबुनियाद

राजीव सेन (Rajiv Sen) ने पत्नी द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों को असत्य और बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने कहा है कि चारू (Charu Osopa) एक परेशान महिला है। वह पत्नी की भूमिका निभाने लायक भी नहीं है। उन्होंने कहा कि चारू ने उन्हें अपनी पहली असफल शादी के बारे में उन्हें कुछ भी नहीं बताया था। ऐसा करना धोखा ही कहलाएगा। उन्होंने कहा कि वह मेरे खिलाफ बेबाकी से अपमानजनक टिप्पणी कर रही है। उन्होंने शारीरिक प्रताड़ना (physical abuse)  किए जाने की बात को भी सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि वह बिल्कुल है असत्य बातें कर रही हैं। न जानें इससे उसको क्या फायदा होने वाला है। 

मैं भी उनके परिवार के बारे में बहुत कुछ कह सकता हूं

उन्होंने कहा कि वह मेरा और मेरे प्रतिष्ठित परिवार का लगातार चरित्र हनन कर रही है। ऐसा करना कहीं से भी मुनासिब नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं भी उनके और उनके परिवार के बारे में बहुत कुछ जानता समझता हूं। लेकिन अभी मैं कुछ नहीं बोलूंगा। हमारे परिवार ने हमेशा से गरिमा को बनाए रखा है। मैंने और मेरे परिवार ने असोपा फैमिली को बहुत इज्जत बख्शी है। कहने के लिए तो मैं भी उनके और उनके परिवार के बारे में बहुत कुछ कह सकता हूं लेकिन हमारी ऐसी फितरत नहीं है। चारू एक हैरान-परेशान महिला (perplexed woman) है। वह ना तो अपने शांत बैठती है और ना दूसरों को ही शांत बैठने देती है। उसके साथ हमारी बेटी जियाना सुरक्षित नहीं है।

 झगड़े के बाद घर से गायब हो गए थे राजीव सेन

बताते चलें कि वर्ष 2019 में राजीव सेन (Rajiv Sen) और चारू असोपा (Charu Asopa) की गोवा में धूमधाम से शादी हुई थी। लेकिन शादी के महज एक साल बाद ही दोनों के रिश्तों मैं खटास शुरू हो गई। इस दौरान दोनों के बीच कई बार झगड़े भी हुए। इस कारण दोनों के बीच धीरे-धीरे दूरियां बढ़ती चली गईं। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि लॉकडाउन के दौरान राजीव सेन अपनी पत्नी को छोड़कर 3 महीने के लिए घर से गायब हो गए थे। इस घटना के बाद दोनों में दूरियां इतनी ज्यादा बढ़ गईं कि दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई।

Share this:




Related Updates


Latest Updates