परिश्रम एवं धैर्य सफलता के वाहक : सुमंत कुमार मिश्रा
जेईई मेंस में राजकमल के 16 विद्यार्थी सफल
Dhanbad news : जनवरी एवं अप्रैल 2025 में आयोजित जेईई मेंस परीक्षा में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के 16 छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनके परसेंटाइल से विद्यालय परिवार हर्षित है।
विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि परिश्रम एवं धैर्य सफलता के वाहक हैं। इन लोगों की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आनेवाली जेईई एडवांस परीक्षा में राजकमल के विद्यार्थी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि सौरभ मंडल को 98.98, अंचल अग्रवाल को 98.94, पीयूष कुमार को 97.33, साहिल सिन्हा को 96.19, साहिल अंसारी को 93.82, देबोजित हालदार को 93.15, स्वास्तिक कुमारी को 91.00, अमित कुमार रवानी को 90.56, मान्यता गुप्ता को 90.00, दसजोत सिंह को 89.83, रिया कुमारी को 88.00, इरम फातिमा को 86.83, हर्षिता को 86.00, सत्यम कुमार सिंह को 85.62, सुधीर कुमार को 83.00 एवं दक्ष सुमन को 82.23 परसेंटाइल प्राप्त हुए हैं।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रुइया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, विद्यालय समिति के अन्य पदाधिकारी गण, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या लीला सिंह, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमलनयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित एवं छंदा बनर्जी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है।











