– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

इन राशि वालों को आज होगा विशेष लाभ, एक मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

Aaj ka Rashifal horoscope of 2 may 2021 369x246 1

Share this:

rashifal and panchang of 1 may : एक मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

एक मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- प्रतिपदा अगले दिन तड़के 03.25 बजे तक। नक्षत्र- भरणी रात के 10.11 बजे तक। योग- आयुष्मान दिन के 03.19 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.41 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.56 बजे। राहुकाल- संध्या के 05.17 से 06.56 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.52 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

दो मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- द्वितीया अगले दिन तड़के 05.18 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका रात के 12.34 बजे तक। योग- सौभाग्य दिन के 03.38 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.40 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.57 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.19 से 08.59 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.52 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

एक मई 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें एक मई 2022 राशिफल को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन भर मन में कोई उलझन रह सकती है। कारोबियों को अपनी वाक्पटुता पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा बने-बनाये रिश्ते भी ख़राब हो सकते हैं। आपके विरोधी भी कार्यक्षेत्र में आपकी सहायता के लिए आ जायेंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के सानिध्य में समय व्यतीत होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन सुखमय रहेगा। राजनीति में सक्रिय लोगों को अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। साझेदारों के साथ नए अनुबंधों के द्वारा धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों ने अगर कोई परीक्षा दी थी तो उसमें आशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। संतान को उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन सामान्य रहेगा। संतान अपने कार्यरत क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। लम्बे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। शाम का समय परिवार के किसी सदस्य की इच्छा पूर्ति करने में व्यतीत होगा। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) एक मई 2022 राशिफल। दिन ठीक-ठाक रहेगा। कारोबार में स्थिति मिश्रित रहेगी जिससे थोड़े परेशान रह सकते हैं। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार सम्बन्धी यात्रा टालें नहीं फायदे के योग हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। विवाह के लिए इच्छुक जातकों के लिए उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आय वृद्धि के नए स्त्रोत खुलेंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए आपको सतर्करहने की आवश्यकता है। यदि व्यापार साझेदारी करने को सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उत्तम है। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह समाप्त हो सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। अगर कोई पैतृक संपत्ति से जुड़ा कानूनी विवाद चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। विद्यार्थियों को आ रही बाधा दूर करने के लिए पिता की आवश्यकता पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति के योग हैं। ससुराल में मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। घर-परिवार में भी खुशियां बढ़ेंगी। लम्बे समय से चली आ रही लेन-देन की समस्या हल हो जाएगी। जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि के योग हैं। जरुरी कारणवश घूमने-फिरने का कार्यक्रम टालना पड़ सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से बचकर रहें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। अधिकारी किसी बात पर आपसे क्रोधित हो सकते हैं। किसी मित्र की सलाह पर धन निवेश कर सकते हैं। माता पिता के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी को संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी मित्र की मदद से दूर होगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कारोबारियों के लिए दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विरोधी भी आपके कार्य करने के तरीके से प्रभावित हो सकते हैं। राजनीति में सक्रिय लोगों को अपने संपर्कों का लाभ मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जिसमें आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धन लाभ के योग हैं। लम्बे समय से किसी अटके हुए कार्य को फिर से शुरू करने का किसी रुके हुए कार्य को शुरू करने का मौका मिल सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो)  आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक सारी ज़िम्मेदारियों का निर्वाह आप सफलतापूर्वक कर लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मौके को हाथ से न जाने दें। माता का स्वस्थ्य अगर ख़राब है तो आपको ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। दूर रह रहे किसी रिश्तेदार से कोई परेशान करने वाली सूचना प्राप्त हो सकती है। घर-परिवार की समस्या के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि किसी के साथ मिलकर कारोबार में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो किसी जानकार व्यक्ति से सलाह अवश्य ले लें। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। रिश्ते में खींचातानी बानी रह सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन कुछ परेशान करने वाला रह सकता है। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी परिचित से लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा संबंधों में दरार पड़ सकती है। धर्म-कर्म में समय बीतेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। लम्बे समय से परिवार में चल रहा विवाद सुलझ जायेगा। कोई पुराना मित्र भविष्य में धन लाभ का कारण बन सकता है।

नोट- एक मई 2022 राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates