– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

आज इन राशि वालों की किस्मत का चमकेगा सितारा, 16 मई 2022 का राशिफल और दो दिनों का पंचांग पढ़ें…

aaj ka rashifal 1602062746 1650535522 1651490773 5

Share this:

rashifal and panchang of 16 May : 16 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

16 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पूर्णिमा सुबह के 09.45 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा दिन के 01.18 बजे तक। योग- वरीयान सुबह के 06.18 बजे तक। उसके बाद परिघ रात के 02.32 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.30 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.05 बजे। राहुकाल- सुबह के 7.12 से 08.54 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.50 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

17 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- प्रतिपदा सुबह के 06.25 बजे तक। उसके बाद द्वितीया अगले दिन तड़के 03.00 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा दिन के 10.46 बजे तक। योग- शिव रात के 10.38 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.29 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.06 बजे। राहुकाल- दिन के 3.42 से शाम के 05.24 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.50 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

16 मई 2022 का राशिफल पढ़िए

16 मई 2022 राशिफल कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कुल मिलाकर दिन अच्छा बीतेगा हालांकि आर्थिक लेनदेन में सतर्कता बरतें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। कारोबार में प्रगति होगी। अभीष्ट कार्य पूरे होने से प्रसन्नता मिलेगी। विरोधियों पर प्रभाव बढ़ेगा। राजनीतिक प्रभाव क्षेत्र में सुधार होगा। धार्मिक कार्य में सहयोग का योग

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिश्रित फल देने वाला है। आर्थिक विकास की योजना सफल होगी। समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक कार्य में सफलता मिलेगी। घर में मनोविनोद का योग बनेगा। कार्य क्षेत्र की बाधा दूर होगी। लाभप्रद यात्रा हो सकती है। यात्रा और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) परिश्रम का फल मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सुख-समृद्धि का विकास होगा। राजनीति में सफलता मिलेगी। संतान से खुशी, बड़ों का आशीर्वाद तथा शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा। धार्मिक स्थल का भ्रमण संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) 16 मई 2022 राशिफल। मिश्रित परिणाम वाला दिन रहेगा। आध्यात्मिक विकास से मन शांत होगा। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में सुधार और धन लाभ का योग बनेगा। संतान के प्रति चिंता का भाव रहेगा। यात्रा और वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) समय का ध्यान रखेंगे तो दिन अच्छा बीतेगा। रोजगार के क्षेत्र में प्रगति होगी। बड़ों का साथ मिलेगा। न्यायिक प्रयास सफल होंगे। स्वजन के स्वास्थ्य में बाधा संभव है। संत समागम से खुशी मिलेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) राजनीतिक प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा का योग बनेगा। स्वजन से असंतोष का योग है परंतु विरोधी का पराभव होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) धोखेबाज से बचें तो दिन ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मित्र के सहयोग से कार्य सिद्ध होंगे।राजनीतिक प्रयास में सफलता का योग बनेगा। धार्मिक कार्य का योग बनेगा। दांपत्य संबंध मधुर होंगे। व्यर्थ के विवाद से मुक्ति मिलेगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कारोबार और आर्थिक प्रगति के लिए मिल-बैठकर योजना बनेगी। शासन-प्रशासन के कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारी और वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में सुधार होगा। संत समागम संभव है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) जातक का समय अनुकूल है। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। न्यायालय में सफलता मिलेगी। संतान को लाभ मिलेगा। स्वजन से खुशी मिलेगी। नई व्यावसायिक योजना बन सकती है। यात्रा में सफलता मिलेगी। धन और समय का सदुपयोग करें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि का योग है। सुख-समृद्धि का लाभ मिलेगा। मित्र का सहयोग मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्त हो सकती है। धार्मिक स्थलों के भ्रमण की संभावना है। संतान को सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च से बचें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आय के स्रोत का विकास होगा। रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य में सुधार संभव है। न्यायालय में विजय संभव है। पूर्व में लिया गया निर्णय लाभप्रद सिद्ध होगा। अनावश्यक विवाद और अपयश से बचें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) धार्मिक कर्म में सफलता मिलेगी। सुखानुभूति में वृद्धि का योग है। कारोबार से संतोषप्रद लाभ मिलेगा। धनागम एवं भूमि भवन संबंधी प्रयास सफल होंगे। किसी संबंधी या अधिकारी से मतभेद संभव है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

नोट : 16 मई 2022 राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

धर्म-अध्यात्म की अन्य जानकारी के लिए parivartankiawaj.com पर करें विजिट।

Share this:




Related Updates


Latest Updates