– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

आज इन राशि वालों के भाग्य का चमकेगा सितारा, मिलेगा कर्म फल, 8 जून 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग

1644471718 6366 1

Share this:

Rashifal of 8 June 2022 and 2 days panchang : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 8 जून 2022 को बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना गया है। इस दिन महेश नवमी भी है। महेश नवमी के दिन भगवान शंकर को समर्पित माना गया है। तो आइए जानते हैं किस राशि के जातकों के भाग्य का आज सितारा चमकेगा और उनके कर्म का फल मिलेगा। किन पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा।

8 जून 2022 यानी बुधवार का पंचांग

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), ज्येष्ठ | अष्टमी तिथि 08:30 AM तक उपरांत नवमी | नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 04:31 AM तक उपरांत हस्त | सिद्धि योग 03:26 AM तक, उसके बाद व्यातीपात योग | करण बव 08:30 AM तक, बाद बालव 08:32 PM तक, बाद कौलव |

जून 08 बुधवार को राहु 12:26 PM से 02:06 PM तक है | 10:04 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

9 जून 2022 यानी गुरुवार का पंचांग

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), ज्येष्ठ | नवमी तिथि 08:21 AM तक उपरांत दशमी | नक्षत्र हस्त 04:26 AM तक उपरांत चित्रा | व्यातीपात योग 01:49 AM तक, उसके बाद वरीयान योग | करण कौलव 08:21 AM तक, बाद तैतिल 08:00 PM तक। जून 09 गुरुवार को राहु 02:06 PM से 03:47 PM तक है | चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा।

8 जून 2022 का राशिफल पढ़ें

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।

वृष राशि- परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं।

मिथुन राशि- कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी और कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है।

कर्क राशि- भवन सुख में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे।

सिंह राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन सम्भव है। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते है। अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

तुला राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मसंयत रहें। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी जिम्मेदारी बढ़ेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवर्तन की सम्भावना है।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण हो सकते हैं। संयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आत्मसंयत रहे। क्रोध के अतिरेक बचें। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हें। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। लंबी यात्रा के योग हैं। परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे।

धनु राशि- मन परेशान हो सकता है। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। तनाव की स्‍थिति बन सकती है।

मकर राशि- धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में रुचि बढे़गी। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। तनाव से बचकर रहें।

कुंभ राशि- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में अफसरों से सदभाव बना कर रखें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा।

मीन राशि- नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं, लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। खर्च बढ़ेंगे। विवादों से बचें।

Share this:




Related Updates


Latest Updates