– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

आज इन राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, मिलेगी खुशखबरी, 26 जुलाई 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग

IMG 20210713 071847 1

Share this:

Rashifal of 26 july 2022 and 2 days panchang : ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन मिलता है। 26 जुलाई को सावन मास की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन कांवरिए भोलेबाबा को जल अर्पित करते हैं। इसे शिवरात्रि का दिन कहा जाता है। त्रयोदशी और चतुर्दशी के दिन भगवान शिव का अभिषेक करने से जीवन मेें सभी कष्टों का अंत होता है। इस दिन मंगलवार है। अब पहले 2 दिनों का पंचांग फिर राशिफल का डिटेल।

26 जुलाई 2022 यानी मंगलवार का पंचांग

श्रावण कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), आषाढ़ | त्रयोदशी तिथि 06:47 PM तक उपरांत चतुर्दशी | नक्षत्र आद्रा 04:09 AM तक उपरांत पुनर्वसु | व्याघात योग 04:07 PM तक, उसके बाद हर्षण योग | करण वणिज 06:47 PM तक, बाद विष्टि | जुलाई 26 मंगलवार को राहु 03:50 PM से 05:29 PM तक है | चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा।

27 जुलाई 2022 बुधवार का पंचांग

श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), आषाढ़ | चतुर्दशी तिथि 09:12 PM तक उपरांत अमावस्या | नक्षत्र पुनर्वसु | हर्षण योग 05:06 PM तक, उसके बाद वज्र योग | करण विष्टि 08:01 AM तक, बाद शकुनि 09:12 PM तक, बाद चतुष्पद |

जुलाई 27 बुधवार को राहु 12:33 PM से 02:11 PM तक है | 12:22 AM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

26 जुलाई 2022 का राशिफल

मेष : संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद की स्थिति हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। 

वृष  : वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कला एवं संगीत के प्रति रुचि हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें। 

मिथुन : सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। तरक्की के योग हैं।

कर्क : आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। मानसिक परेशानियों में कमी आएगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में लाभ में वृद्धि हो सकती है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

सिंह  : मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु मन में निराशा के भाव भी हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। (पं.राघवेन्द्र शर्मा)

कन्या : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्चशिक्षा के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मानसिक तनाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। आय में कमी आ सकती है। 

तुला : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगाा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक : मन परेशान रहेगा। परिवार की समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। कारोबार में आय बढ़ेगी। आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता रहेगी। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। वस्त्रों के प्रति रुचि बढ़ सकती है।

धनु : सन्तान सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य की चिन्ता हो सकती है। माता से धन की प्राप्ति होगी।

मकर : आत्मसंयत रहें। माता का सानिध्य मिलेगा। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। स्थान परिवर्तन सम्भव है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा के योग हैं।

कुंभ : मन शान्त रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में आय में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव हो सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates