– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

भाजपा नेता के होटल में बर्थ-डे के नाम पर चल रही थी रेव पार्टी, दिल्ली, मुंबई से बुलाई गईं लड़कियों के साथ 25  गिरफ्तार, 28 लोगों पर मामला दर्ज

IMG 20221009 153446

Share this:

Ludhiana, Punjab news  : पंजाब के लुधियाना में भाजपा नेता (BJP leader)  के होटल पुखराज (hotel pukhraj) में देर रात छापामारी कर पुलिस ने रेव पार्टी (reve party) में शामिल कारोबारियों (businessman) को दिल्ली और मुंबई (Delhi and Mumbai) से बुलाई लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति ( objectionable position) में गिरफ्तार किया है। रेव पार्टी में नशे की हालत में अभद्र गानों पर लड़कियों और युवतियों के साथ डांस और आपत्तिजनक हरकतें (offensive acts) की जा रही थीं। पुलिस ने जिन सात युवतियों को गिरफ्तार (arrest) किया है उनमें पांच दिल्ली, एक मुंबई और एक हरियाणा की रहने वाली है। इस पार्टी में शामिल अधिकतर लोगों की उम्र 40 वर्ष या उससे अधिक बताई जा रही है। 

होटल के बाहर बर्थडे पार्टी का लगा था पोस्टर

रेप पार्टी (reve party) जिस होटल में चल रही थी वह भाजपा नेता (BJP leader) अश्वनी बहल का है। पुलिस ने होटल मालिक सह जिला भाजपा उपाध्यक्ष जितेंद्र बहल उर्फ अश्वनी बहल, उनके पार्टनर गुरप्रीत सिंह के अलावा बिहार के पटना निवासी विनय, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी वनीत कपूर, नई दिल्ली के सलेमपुर निवासी धर्मवीर, दिल्ली, मुंबई और हरियाणा की सात युवतियां समेत 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से 25 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से कई को जमानत मिल गई। रात लगभग दो बजे होटल में छापामारी (raid) की। जिस हाल में पार्टी चल रही थी, उसके बाहर दरवाजे पर गुमराह करने के लिए बर्थ-डे पार्टी का पोस्टर (poster) लगाया गया था। होटल के पास शराब पिलाने (drinking alcohol) का परमिट नहीं है। इसके बावजूद हाल में शराब पिलाई जा रही थी।  

चार हजार रुपये थी रेव पार्टी की एंट्री फीस

भाजपा नेता के होटल में आयोजित रेव पार्टी (rev party)  में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति एंट्री फीस चार हजार रुपये रखी गई थी। बताया जा रहा है कि पटना का रहने वाला विनय और उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एमजी मार्ग सिविल लाइंस के वनीत कपूर ने इस पार्टी का आयोजन किया था। यह दोनों इस होटल में काम भी करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार होटल में इस तरह की पार्टी पिछले माह भी आयोजित की गई थी। उस समय इसकी एंट्री फीस (entry fees) तीन हजार रुपये रखी गई थी। आरोपित विनय और वनीत दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों से रेव पार्टी में लड़कियां बुलाते थे। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates