– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

आज इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मिलेगा कर्म फल, 14 जून 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग…

1644471718 6366 3

Share this:

Rashifal of 14 June 2022 and 2 days panchang : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन ज्योतिषाचार्य करते हैं। 14 जून 2022 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना गया है। पहले 2 दिनों का पंचांग फिर राशिफल।

14 जून 2022 यानी मंगलवार का पंचांग

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), ज्येष्ठ | पूर्णिमा तिथि 05:21 PM तक उपरांत प्रतिपदा | नक्षत्र ज्येष्ठा 06:32 PM तक उपरांत मूल | साध्य योग 09:40 AM तक, उसके बाद शुभ योग 05:28 AM तक, उसके बाद शुक्ल योग | करण विष्टि 07:14 AM तक, बाद बव 05:21 PM तक, बाद बालव 03:27 AM तक, बाद कौल। जून 14 मंगलवार को राहु 03:48 PM से 05:29 PM तक है | 06:32 PM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

15 जून 2022 यानी बुधवार का पंचांग

आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), ज्येष्ठ | प्रतिपदा तिथि 01:32 PM तक उपरांत द्वितीया | नक्षत्र मूल 03:33 PM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा | शुक्ल योग 01:14 AM तक, उसके बाद ब्रह्म योग | करण कौलव 01:32 PM तक, बाद तैतिल 11:37 PM तक, बाद गर। जून 15 बुधवार को राहु 12:27 PM से 02:08 PM तक है | चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा।

14 जून 2022 का पढ़ें राशिफल

मेष राशि – आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। आय में सुधार होगा। माता-प‍िता का सहयोग म‍िलेगा।

वृष राशि – वाणी में मधुरता रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में भी रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तनाव से बचें।

मिथुन राशि – आत्मविश्वास में कमी के साथ मन परेशान भी रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। यात्रा पर जाना हो सकता है। तनाव से दूर रहें।

कर्क राशि – मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। धनलाभ होगा।

सिंह राशि – नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। मानसिक रूप से परेशानि‍यां आ सकती हैं। कारोबार के विस्‍तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है।

कन्या राशि – संयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से धन प्राप्ति के योग हैं। स्थान परिवर्तन भी सकता है। माता के सहयोग से धन लाभ होगा।

तुला राशि – आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व‍िवादों से दूर रहें।

वृश्चिक राशि – मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असंन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। म‍ित्रों से भेंट होगी।

धनु राशि – मानसिक शान्ति‍ रहेगी। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मकर राशि – मन परेशान रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परन्तु माता से वैचारिक मतभेद हो सकता हैं।

कुंभ राशि – आत्मविश्वास में कमी रहेगी। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अनावश्‍यक तनाव ना लें। सन्तान को कष्ट होगा। परिवार का सहयोग रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि – आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध से बचें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। धन की प्राप्ति‍ होगी। मन में नकारात्‍मकता का प्रभाव हो सकता है परिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। तनाव बढ़ सकते हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates