– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Rashifal & Panchang : आज इन राशि वालों के लिए शुभ ही शुभ, 2 जुलाई 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग

Screenshot 20220628 005345 Chrome

Share this:

Rashifal of 2 July 2022 and 2 days panchang : आज आश्लेषा नक्षत्र व कर्क राशि है। गुरु अपनी मीन राशि में हैं। शनि कुंभ व सूर्य मिथुन में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या, मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मेष व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। अब पहले 2 दिनों का पंचांग फिर राशिफल।

2 जुलाई 2022 यानी शनिवार का पंचांग

आषाढ़ शुक्ल पक्ष तृतीया, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), आषाढ़ | तृतीया तिथि 03:17 PM तक उपरांत चतुर्थी | नक्षत्र आश्लेषा | हर्षण योग 11:32 AM तक, उसके बाद वज्र योग | करण गर 03:17 PM तक, बाद वणिज 04:15 AM तक, बाद विष्टि | जुलाई 02 शनिवार को राहु 09:09 AM से 10:50 AM तक है | चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा।

3 जुलाई 2022 यानी रविवार का पंचांग

आषाढ़ शुक्ल पक्ष चतुर्थी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), आषाढ़ | चतुर्थी तिथि 05:07 PM तक उपरांत पंचमी | नक्षत्र आश्लेषा 06:30 AM तक उपरांत मघा | वज्र योग 12:06 PM तक, उसके बाद सिद्धि योग | करण विष्टि 05:07 PM तक, बाद बव |

जुलाई 03 रविवार को राहु 05:32 PM से 07:12 PM तक है | 06:30 AM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

2 जुलाई 2022 का राशिफल

मेष- सूर्य इस राशि से तृतीय व गुरु द्वादश रहकर लाभ देंगे, वहीं चन्द्रमा चतुर्थ गोचर करके आज आपका मन आध्यात्मिक करेंगे। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। सेहत बेहतर रहेगी लेकिन अन्न का दान करें।

वृष- आज का दिन इसी राशि से द्वितीय स्थित सूर्य, एकादश गुरु व तृतीय चन्द्रमा शुभ बनाएगा। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। राहु स्वास्थ्य खराब कर सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन- जॉब में प्रगति होगी। चन्द्रमा व गुरु गोचर के कारण जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नारंगी व नीला रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें। तिल का दान करें।

कर्क- आज चन्द्रमा इसी राशि में है। रुके कार्यों के निस्तारण समय है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मूंग का दान करें।

सिंह- सूर्य का एकादश व गुरु का अष्टम गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व अन्न का दान करें।

कन्या- एकादश चन्द्रमा, सप्तम गुरु व दशम सूर्य  शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा व शनि रिश्तों में आज तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। गणेशजी की पूजा करते रहें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

तुला- चंद्रमा आज कर्म भाव में गोचर करेंगे। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र करियर में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक- आज अष्टम सूर्य, गुरु का पंचम व चन्द्रमा का भाग्यभाव में गोचर धन की प्राप्ति कराएंगे। पीला व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें। जॉब में पद परिवर्तन के संकेत हैं। 

धनु- व्यवसाय में संघर्ष सम्भावित है। घर संबंधित किसी कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। रुके हुए धन प्राप्ति  के संकेत हैं। हरा व बैगनी रंग शुभ है। मसूर व तिल का दान करें।

मकर- तृतीय गुरु व खष्ठम सूर्य आर्थिक लाभ दे सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त पाठ करें व दही का दान करें।

कुंभ- सूर्य पंचम व गुरु इसी राशि से द्वितीय तथा चन्द्रमा रोग भाव में है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आप किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे, पूर्ण सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। पीला व लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

मीन- चन्द्रमा शिक्षा भाव में है। छात्र सफल रहेंगे। धन का आगमन  हो सकता है। गुरु व चन्द्रमा धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। व्यावसायिक प्रगति से खुश रहेंगे। पीला व हरा रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें।

Share this:




Related Updates


Latest Updates